राम मंदिर : उबेश्वर महादेव के जयकार के साथ 700 टोलियों ने शुरू किया पत्रक वितरण


उदयपुर। अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए जन-जन में समर्पण का भाव जगाने के लिए चल रहे अभियान के तहत शनिवार को घर-घर पत्रक वितरण अभियान शुरू हो गया। प्रातःकाल मंगल वेला में अरावली की उपत्यकाओं में विराजित उबेश्वर महादेव के दर्शन-अर्चन कर कार्यकर्ताओं ने भोलेनाथ का जयकारा लगाया और घर-घर अलख जगाने निकल पड़े।

उदयपुर जिले में 700 टोलियों ने अभियान का शंखनाद किया है। हर टोली में 5 से 10 कार्यकर्ता शामिल हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण समिति के तत्वावधान में पूरे देश में रामलला के मंदिर के लिए समर्पण भाव जाग्रत करने का अभियान 15 जनवरी से शुरू हो चुका है जो 30 जनवरी तक चलेगा। इस चरण में घर-घर पहुंचकर जन-जन से जन-जन के आराध्य भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए निधि समर्पण का आग्रह किया जा रहा है।

इसी अभियान के दौरान कई समाज, संगठन, उद्यमी, व्यवसायी आदि भी साथ जुड़कर सहयोग दे रहे हैं। कई ने निधि समर्पण की है और कई ने समर्पण का संकल्प व्यक्त किया है।
अभियान का दूसरा चरण 31 जनवरी से शुरू होगा। 15 फरवरी तक चलने वाले इस दूसरे चरण में कार्यकर्ता-रामभक्त घर-घर 10 रुपये, 100 रुपये व 1000 रुपये के कूपन लेकर पहुंचेंगे। जिस परिवार की जैसी श्रद्धा होगी, वे वैसा समर्पण सहयोग कर सकेंगे। दो हजार से अधिक की राशि पर 80-जी की छूट रहेगी। साथ ही, नकद समर्पण 20 हजार रुपये तक का ही प्राप्त किया जा सकेगा। इससे अधिक के समर्पण के लिए चेक ही स्वीकार किए जाएंगे।

Related Posts

ऑनलाइन यूपीआई लेनदेन से ठगी राशि वापस लौटाई, जाने ऐसा हो तो क्या करें

उदयपुर। उदयपुर जिले के ऋषभदेव पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन यूपीआई ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। सेल ने पीड़ित अशोक कुमार मीणा के ठगे…

उदयपुर में 90 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

उदयपुर। स्व. ललिता वैष्णव की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को गणेश नगर स्थित कालकामाता रोड़ चैराहे पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन सचिव एवं भाजपा राणा प्रताप…

You Missed

अहमदाबाद में आचार्य महाश्रमण की मेवाड़ यात्रा का दायित्व हस्तांतरण के साक्षी बने सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं

  • November 5, 2025
  • 4 views
अहमदाबाद में आचार्य महाश्रमण की मेवाड़ यात्रा का दायित्व हस्तांतरण के साक्षी बने सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं

उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने किया अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण

  • November 5, 2025
  • 4 views
उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने किया अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण

साध्वीवृंद के विदाई के क्षणों में उमड़ा भावनाओं का सागर

  • November 5, 2025
  • 9 views
साध्वीवृंद के विदाई के क्षणों में उमड़ा भावनाओं का सागर

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में नवजात की सफल सर्जरी

  • November 4, 2025
  • 4 views
पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में नवजात की सफल सर्जरी

द प्रपोजल में दिखी प्यार की अनोखी दास्तां

  • November 3, 2025
  • 4 views
द प्रपोजल में दिखी प्यार की अनोखी दास्तां

उदयपुर में लघु उद्योग भारती ने महिलाओं को दिया नारी गौरव सम्मान

  • November 2, 2025
  • 8 views
उदयपुर में लघु उद्योग भारती ने महिलाओं को दिया नारी गौरव सम्मान