कटारिया को बुलावा नहीं तो भड़की भाजपा, उदयपुर में प्रदर्शन

उदयपुर। उदयपुर जिले के प्रभारी मंत्री रामलाल जाट के उदयपुर नगर निगम के कई विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में उदयपुर शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया का नाम नहीं होने पर भाजपा मंगलवार को भड़क गई। भाजपा ने उदयपुर में प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए कलक्टरी से सीधे आरएनटी मेडिकल कॉलेज जाकर कार्यक्रम स्थल के बाहर नारेबाजी की। वहां पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को अंदर नहीं जाने दिया तो आमने—सामने की स्थिति हो गई। इससे पहले गुलाबचंद कटारिया ने नाराजगी जाहिर की। जयपुर से बयान जारी कर कहा कि राजस्थान विधानसभा में कई भाजपा विधायकों ने यह मुद्दा कई बार उठाया कि उनके क्षेत्र में कोई भूमि पूजन किया लोकार्पण होते हैं तो विपक्षी जनप्रतिनिधियों की अवहेलना कर उन्हें उन कार्यक्रमों के बारे में सूचना नहीं दी जाती जिसका ध्यान रखा जाए लेकिन उदयपुर में मंगलवार के कार्यक्रम की सूचना ही नहीं दी गई।
विरोध करते हुए कार्यक्रम निरस्त करवाने के लिए जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, विधायक फूल सिंह मीणा, जिला महामंत्री डॉ किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल कलेक्टर से मिलने गए परंतु इसके लिए कलेक्टर द्वारा असहमति जताई गई। जिसके विरोध में भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं वहां से रैली के रूप में कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली के नेतृत्व में आरएनटी मेडिकल कॉलेज पहुंचे एवं कार्यक्रम स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Udaipur Bjp
Udaipur Bjp


भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, बांसवाड़ा जिला प्रभारी दिनेश भट्ट, उपमहापौर पारस सिंघवी, जिला महामंत्री डॉ किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण तातेड़, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह शक्तावत, अतुल चंडालिया, जिला मंत्री सुशील जैन, दीपक बोल्या, गजेंद्र भंडारी, मंडल अध्यक्ष देवी लाल सालवी हिम्मत सिंह देवड़ा विजय आहूजा, सिद्दार्थ शर्मा, जितेंद्र मारू, राजेश वैष्णव, देवी लाल सालवी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रभु लाल प्रजापत, किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरा लाल डांगी, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मोची, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर सिद्दीकी, महिला मोर्चा शहर जिला महामंत्री डॉ सोनिका जैन, रुचिका चौधरी, पार्षद महेश त्रिवेदी, अरविंद जारोली, मनोहर चौधरी, देवेंद्र साहू, हेमंत बोहरा, लोकेश कोठारी, डॉ शिल्पा पामेचा, विद्या भावसार, कुसुम पंवार, रेखा ऊंटवाल, जतिन श्रीमाली, प्रदीप श्रीमाल आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

साउथ दिल्ली की आरती को उदयपुर में शमशान पर जलाने वाला बॉयफ्रेंड ही निकला

उदयपुर. उदयपुर की बड़गांव पुलिस ने 11 फरवरी की रात को मदार गांव के शमसान पर आधी जली एक युवती की मिली लाश के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस…

उदयपुर में देहलीगेट पर मेहता चैंबर की 22 दुकानों को किया सीज

उदयपुर। नगर निगम द्वारा लगातार यूडी टैक्स वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई लगातार जारी है, एक बार फिर से राजस्व शाखा द्वारा दो प्रतिष्ठानों को सीज किया गया।नगर निगम राजस्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रैफल्स की उदयपुर में उदयसागर के किनारें रैफल्स लेकशोर शुरू

  • July 19, 2025
  • 6 views
रैफल्स की उदयपुर में उदयसागर के किनारें रैफल्स लेकशोर शुरू

उदयपुर में चैम्पियन प्राइम सैलून, किड्स के लिए बाइक और कार वाली चेयर

  • July 7, 2025
  • 16 views
उदयपुर में चैम्पियन प्राइम सैलून, किड्स के लिए बाइक और कार वाली चेयर

जिंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

  • June 4, 2025
  • 30 views
जिंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

पिम्स हॉस्पिटल उदयपुर में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी

  • May 30, 2025
  • 35 views
पिम्स हॉस्पिटल उदयपुर में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी

प्लूटो हॉस्पिटल ने हिम्मतनगर का पहला AI-आधारित रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सिस्टम मिसो  लॉन्च किया

  • May 30, 2025
  • 33 views
प्लूटो हॉस्पिटल ने हिम्मतनगर का पहला AI-आधारित रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सिस्टम मिसो  लॉन्च किया

दादी को डराने के लिए पोती ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची

  • May 16, 2025
  • 41 views
दादी को डराने के लिए पोती ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची