पूर्व विधायक पर दुष्कर्म के आरोप:कुलवंत बाजीगर पर महिला ने लगाए दुष्कर्म के गंभीर आरोप; दोनों बेटे भी फंसे हैं, CM विंडो पर भेजी शिकायत

हरियाणा में गुहला-चीका के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर पर चीका के वार्ड 14 निवासी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक के दोनों बेटों पर भी जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिला ने इसकी शिकायत SP लोकेंद्र सिंह को और CM विंडो पर दी है। मामला जानने के बाद SP ने भी मामले में संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को जांच करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने महिला व उसके परिवार के साथ रुपयों का लेनदेन बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।

यह है मामला

चीका के वार्ड 14 निवासी गुरुचरण सिंह की पत्नी ने SP को दी शिकायत में बताया कि उसका पति साल 2002 से विदेश में रह रहा था। अब उसका लड़का भी अमेरिका गया हुआ है। जनवरी 2006 में कुलवंत को बतौर चालक रखा गया था और उसके पति के विदेश जाने के बाद वे उससे कामकाज भी कराने लगे। आरोप लगाया कि कुलवंत ने वर्ष 2007 से 2019 तक पीड़िता का शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं 2007 में कुलवंत ने उन्हें विश्वास में लेकर मकान की पॉवर ऑफ अर्टोनी भी अपने नाम करा ली। अब कुलवंत ने पीड़िता के मकान से लगते प्लॉट पर भी नाजायज कब्जा कर लिया है। फिलहाल वह उसके मकान में ही रह रहा है और उसने प्लॉट खाली करने से भी इंकार कर दिया है। जब उसने कुलवंत को मकान खाली करने के लिए कहा तो उसने व उसके दोनों लड़कों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश: कुलवंत बाजीगर

मामले में आरोपी कुलवंत बाजीगर का कहना है कि महिला द्वारा उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं। उन्हें राजनीतिक षडय़ंत्र के तहत बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। जबकि मामला रुपयों के लेनदेन का है। महिला व उसके पति ने उनकी बेटी की शादी में पैसे लिए थे। उन्होंने अपने लड़के को भी अमेरिका भेजा था। अब उन्होंने 15 लाख रुपए लौटाने हैं। दो तीन दिन पहले रिश्तेदार बुलाए गए थे और पंचायती तौर पर एक माह का समय मांगा था। जिस मकान में वे रह रहे हैं, वह उनका खुद का है और उन्हीं लोगों से 5 लाख 67 हजार रुपए का प्लॉट खरीदा था। यौन शोषण किए जाने के आरोप सिर्फ उनकी छवि को खराब करने का प्रोपेगेंडा है।

एक महिला द्वारा पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर समेत कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी मामला सामने आएगा, उसके हिसाब से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
– लोकेंद्र सिंह, SP, कैथल

Related Posts

पिम्स हॉस्पिटल उदयपुर में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा के कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में चिकित्सकों ने एक मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी की है।चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि…

भारतीय नववर्ष पर उदयपुर में उमंग, उल्लास और राष्ट्रप्रेम की त्रिवेणी का संगम 

उदयपुर। भारतीय नववर्ष संवत 2082 के शुभारंभ पर रविवार को उदयपुर में उमंग, उल्लास और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारतीय समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में निकाली गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रैफल्स की उदयपुर में उदयसागर के किनारें रैफल्स लेकशोर शुरू

  • July 19, 2025
  • 19 views
रैफल्स की उदयपुर में उदयसागर के किनारें रैफल्स लेकशोर शुरू

उदयपुर में चैम्पियन प्राइम सैलून, किड्स के लिए बाइक और कार वाली चेयर

  • July 7, 2025
  • 29 views
उदयपुर में चैम्पियन प्राइम सैलून, किड्स के लिए बाइक और कार वाली चेयर

जिंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

  • June 4, 2025
  • 44 views
जिंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

पिम्स हॉस्पिटल उदयपुर में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी

  • May 30, 2025
  • 48 views
पिम्स हॉस्पिटल उदयपुर में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी

प्लूटो हॉस्पिटल ने हिम्मतनगर का पहला AI-आधारित रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सिस्टम मिसो  लॉन्च किया

  • May 30, 2025
  • 46 views
प्लूटो हॉस्पिटल ने हिम्मतनगर का पहला AI-आधारित रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सिस्टम मिसो  लॉन्च किया

दादी को डराने के लिए पोती ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची

  • May 16, 2025
  • 53 views
दादी को डराने के लिए पोती ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची