उदयपुर शहर की फतहसागर झील में मोतीमगरी गेट के सामने आज सुबह एक लड़की का शव मिला। सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही अंबामाता पुलिस से जवान भी मौके पर पहुंचे।
सिविल डिफेंस टीम ने लड़की के शव को बाहर निकाला और अंबामाता पुलिस को सुपुर्द किया। दिया। पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल के शवदाह गृह में रखवाया। अंबामाता पुलिस ने लड़की की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए है और मौत का कारण सुसाईड, हादसा या और कोई कारण है जिसको लेकर जांच कर रही है।
लड़की की उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है, पुलिस का मानना है कि परिजनों से सम्पर्क होने और आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।







