Gujarat Election 2022 Live : गुजरात के पहले चरण में 62.89℅ वोट पड़े, देखे तस्वीरें

अहमदाबाद। Gujarat Election Phase 1 Voting LIVE गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को सुबह से मतदान में उत्साह देखने को मिला। साथ ही मतदाताओं के वोट देने जाने से लेकर आने तक समर्थक उनके आगे-पीछे देखे गए। पहले चरण में 62.89 फीसदी लोगों ने मतदान किया। यह आंकड़ा 2017 में हुए चुनाव से 5.49% कम रहा

शाम 5 बजे तक पहले चरण में करीब 59 फीसदी से ज्यादा लोगों ने मतदान किया। अंतिम समय मतदान केन्द्रों के अंदर जो चले गए वे वोट कर रहे थे। अब निर्वाचन विभाग सभी डाटा कम्पाइल होने के बाद मतदान का फाइनल आंकड़ा जारी होगा।

दोपहर के 3 बजे तक 48.29% मतदान हो चुका है। निर्वाचन विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा तापी में 64.27 प्रतिशत तो सबसे कम जामनगर में 42.26 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।

  • दोपहर 2 बजे तक गुजरात गुजरात के विधानसभा क्षेत्रों में करीब 40% मतदान हो चुका।
  • क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने जामनगर में किया मतदान

Gujarat Election 2022 Live प्रदेश में पहले फेज में 89 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। दोपहर 1 बजे तक हुई 29% वोटिंग हो गई।

इससे पहले सवेरे 11 बजे तक 19 प्रतिशत मतदान हुआ था। सर्दी का असर भी दिखने को मिला। प्रदेश में उस समय तक तापी में सबसे ज्यादा 26.47 प्रतिशत और देवभूमी द्वारका में सबसे कम 15.86 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश के 19 जिलों की इन 89 सीटों पर 788 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पहले फेज में दो करोड़ से ज्यादा वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। पहले फेज की कुल 89 सीटों में से भाजपा के पास सबसे ज्यादा 58, कांग्रेस के पास 26 और BTP के पास दो, NCP के पास एक सीट है।

Related Posts

द प्रपोजल में दिखी प्यार की अनोखी दास्तां

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत रविवार को ‘द प्रपोजल’ नाटक का मंचन किया गया। दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में इस…

उदयपुर में हुई बिजनेस सर्कल इंडिया की मीटिंग

उदयपुर। बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) की ऑफिशियल मीटिंग उदयपुर के रेडिसन ग्रीन होटल में सम्पन्न हुई। इस विशेष बैठक में देशभर के विभिन्न चैप्टर्स से जुड़े सदस्य…

You Missed

द प्रपोजल में दिखी प्यार की अनोखी दास्तां

  • November 3, 2025
  • 1 views
द प्रपोजल में दिखी प्यार की अनोखी दास्तां

उदयपुर में लघु उद्योग भारती ने महिलाओं को दिया नारी गौरव सम्मान

  • November 2, 2025
  • 4 views
उदयपुर में लघु उद्योग भारती ने महिलाओं को दिया नारी गौरव सम्मान

ऑनलाइन यूपीआई लेनदेन से ठगी राशि वापस लौटाई, जाने ऐसा हो तो क्या करें

  • November 2, 2025
  • 4 views
ऑनलाइन यूपीआई लेनदेन से ठगी राशि वापस लौटाई, जाने ऐसा हो तो क्या करें

उदयपुर में हुई बिजनेस सर्कल इंडिया की मीटिंग

  • November 2, 2025
  • 7 views
उदयपुर में हुई बिजनेस सर्कल इंडिया की मीटिंग

उदयपुर में 90 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

  • November 2, 2025
  • 7 views
उदयपुर में 90 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

वात्सल्य सेवा समिति सदस्यों ने की गौ सेवा, महाकाल की आरती की

  • November 2, 2025
  • 6 views
वात्सल्य सेवा समिति सदस्यों ने की गौ सेवा, महाकाल की आरती की