राजस्थान ने राष्ट्रीय कूडो में इतिहास रचा

उदयपुर। गत 2 सितम्बर से हिमाचल प्रदेश के सोनल शहर स्थित कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग ग्रीन हिल्स में केन्द्रीय खेल मंत्रालय व राष्ट्रीय कूडो फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 6 दिवसीय 11 वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कूडो चेम्पियनशीप 2021 में 109 पदक व प्रथम कूडो कप-2021 में 136 पदक जीत राजस्थान ने दोहरी चेम्पिशनशीप पर अपना कब्जा जमा इतिहास रचा है।
कूडो इंडिया के संयुक्त सचिव व राजस्थान कूडो के अध्यक्ष शिहान राजकुमार मेनारिया (6 डिग्री बलैक बेल्ट जापान)ने बताया कि सब जूनियर, जूनियर, केडेट,सीनियर एवं वेटरन वर्गो के लगभग 200 से अध्किा भार वर्गो में उतरी 235 सदस्यीय  टीम राजस्थान ने केन्द्रीय खेल मंत्रालय की 11 वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कूडो चेम्पियनशीप में राजस्थान कूडो टीम कोच सेन्साए विपाश मेनारिया के नेतृत्व में  58 स्पवर्ण, 31 रजत एवं 20 कास्यं कुल 109 पदक एवं प्रथम कूडो फेडरेशन कप-2021 में 71 स्वर्ण 32 रजत एवं 31 कास्यं कुल 136 पदक जीत कर दोनों प्रतियोगिताओं की ‘ ऑवर ऑल चेम्पियन ट्राफी‘ अपने नाम कर इतिहास बना दिया।
इस 6 दिवसीय टुर्नामेन्ट में 25 राज्यों एवं 3 केन्द्र शासित प्रदेशों के 1500 से अधिक महिला-पुरूष, बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। मेनारिया ने बताया कि कूडो को खेल केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा अधिकृत किये जानें के बाद अब स्कूली व कॉलेज के विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में इसका लाभ मिलेगा।
प्रतियोगिता के अवसर पर उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री डॉ. राजीव सहगल ने कहा कि कूडो मार्शल आर्ट के रूप में हमारीे देश की पुरानी कला का नये रूप में आगमन हुआ है।  
इन्टरनेशनल कूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (कीफी) के अध्यक्ष एवं टुर्नामेन्ट के निदेशक हान्शी मेहुल वोरा ने बताया कि इन दोनों ग्राण्ड चेम्पियनशीप में टीम राजस्थान ने साबित कर दिया कि वो कूडो राजस्थान खिलाडि़यों के लिये पूरी मेहनत कर रहा है और भारत में अन्तर्राष्ट्रीय पदक दिलवानें की काबिलियत रखता है। हमें कूडो राजस्थान से काफी आशायें है।
समापन समारोह में कूडो राजस्थान के अध्यक्ष एवं टीम राजस्थान के सीनियर कोच शिहान राजकुमार मेनारिया,ऑफिशियल रेफरी,जज व आयोजन समिति के सदस्यों को हिमाचल प्रदेश के आध्यत्मिक गुरू बाबा अमरदेव ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए इस खेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मेनारिया,सचिव रेन्शी प्रीतम सेन एवं टीम राजस्थान को टीम चेम्पियनशीप ट्राफिंया प्रदान कर सम्मानित किया गया। कूडो इण्डिया के चेयरमेन एवं बॉलीवुड स्टार अक्षयकुमार ने माताजी के निधन के कारण इस इस कार्यक्रम में नहीं आ सकें।
शिहान मेनारिया ने बताया कि प्रतियोगिता की चेम्पियनशीप ट्रॅाफी में राजस्थान के विभिन्न जिलों उदयपुर ने 33 स्वर्ण, 17 रजत एवं 13 कास्यं ,बीकानेर ने 16 स्वर्ण,13 रजत व 14 कास्यं,जोधपुर ने 26 स्वर्ण, 13 रजत व 8 कास्यं,अलवर 17 स्वर्ण, 13 रजत व 8 कास्यं,श्रीगांगानर 23 स्वर्ण,10 रजत व 5 कास्यं,सिरोही ने 1 रजत व 1 कास्यं,जालोर ने 14 स्वर्ण,3 रजत व 3 कास्यं पदक जीतें। राजस्थान के तीन सीनियर जजों श्हिान राजकुमार मेनारिया, रेन्शी प्रीतम सेन व सेन्साए विपाश मेनारिया को उनकी परफोरमेन्स के आधार पर ए श्रेणी प्रदान कर सम्मानित किया गया।  उदयपुर की चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट फर्म की संचालिका मंजू मेनारिया को को राष्ट्रीय रेफरी बी के रूप में सम्मानित किया गया।

Related Posts

उदयपुर से दिल्ली और बैंगलुरु जाने वाली दो फ्लाइट कैंसिल, डबोक एयरपोर्ट पर हंगामा

उदयपुर। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक (उदयपुर) पर गुरुवार को उदयपुर से दिल्ली और बैंगलुरु जाने वाली इंडिगो की दो फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। उदयपुर से प्रतिदिन शाम 6:15 बजे…

कोलकाता- उदयपुर एक्सप्रेस का पटना साहिब पर अस्थायी ठहराव होगा

उदयपुर में सर्दियों का मौसम आते ही शहर में यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। शहर में पर्यटन सीजन चल रहा है और शादियों के साथ ही न्यू ईयर जैसे…

You Missed

उदयपुर से दिल्ली और बैंगलुरु जाने वाली दो फ्लाइट कैंसिल, डबोक एयरपोर्ट पर हंगामा

  • December 5, 2025
  • 1 views
उदयपुर से दिल्ली और बैंगलुरु जाने वाली दो फ्लाइट कैंसिल, डबोक एयरपोर्ट पर हंगामा

कोलकाता- उदयपुर एक्सप्रेस का पटना साहिब पर अस्थायी ठहराव होगा

  • December 5, 2025
  • 2 views
कोलकाता- उदयपुर एक्सप्रेस का पटना साहिब पर अस्थायी ठहराव होगा

भागवत कथा सुनने से दुख दूर होता है : पुष्कर दास महाराज

  • December 5, 2025
  • 1 views
भागवत कथा सुनने से दुख दूर होता है : पुष्कर दास महाराज

राजस्थान से स्पाइसजेट ने दिल्ली-मुंबई रूट पर टेम्परेरी नई फ्लाइट्स का शेड्यूल

  • November 29, 2025
  • 4 views
राजस्थान से स्पाइसजेट ने दिल्ली-मुंबई रूट पर टेम्परेरी नई फ्लाइट्स का शेड्यूल

आचार्य महाश्रमण कल श्रीनाथजी नगरी नाथद्वारा में करेंगे पदार्पण, आज का प्रवास ओडन में

  • November 28, 2025
  • 7 views
आचार्य महाश्रमण कल श्रीनाथजी नगरी नाथद्वारा में करेंगे पदार्पण, आज का प्रवास ओडन में

प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत बने यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड उदयपुर के चेयरमैन

  • November 28, 2025
  • 8 views
प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत बने यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड उदयपुर के चेयरमैन