Rip lata mangeshkar : लता मंगेशकर देश की स्वर सरस्वती थी

जयपुर। स्वर कोकिला, प्रख्यात पार्श्वगायिका lata mangeshkar लता मंगेशकर के निधन पर
राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल मिश्र ने कहा कि लता मंगेशकर देश की स्वर सरस्वती थी। उनका निधन सुरीले गायन के एक युग का अवसान है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को शांति तथा उन्के परिजनों और करोड़ों प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की कामना की है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत रत्न से सम्मानित महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने कहा कि लताजी ने अपनी सुमधुर और कर्णप्रिय आवाज से हर भारतीय के मर्म को छुआ। करीब सात दशक तक उन्होंने भारतीय संगीत को नित नई ऊंचाइयां प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लता मंगेशकर जी के साथ मेरी मुलाकात दो बार मुंबई में हुई थी। मेरे प्रति उनका बहुत स्नेह था। वे देशवासियों के दिलों पर राज करने वाली शख्सियत थीं। देश उनके निधन से आज गमगीन है। दुनिया में ऎसे बिरले व्यक्तित्व यदा-कदा ही आते हैं।
गहलोत ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

  • Related Posts

    खेरवाड़ा में 361 करोड़ का एलिवेटेड रोड स्वीकृत, एनएचएआई ने टेंडर लगाया

    उदयपुर। उदयपुर से अहमदाबाद के बीच खेरवाड़ा में एलिवेटेड रोड को लेकर सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा किए गए प्रयास रंग लाए हैं। सांसद ने खेरवाडा वासियों की परेशानियों को…

    बिहार चुनाव में राजस्थान भाजपा की महिला मोर्चा टीम ने संभाला मोर्चा

    पटना, जयपुर, उदयपुर। बिहार के आसन्न विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है। इस चुनाव में राजस्थान से भाजपा महिला मोर्चा का दल बिहार चुनाव…

    You Missed

    पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में नवजात की सफल सर्जरी

    • November 4, 2025
    • 2 views
    पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में नवजात की सफल सर्जरी

    द प्रपोजल में दिखी प्यार की अनोखी दास्तां

    • November 3, 2025
    • 2 views
    द प्रपोजल में दिखी प्यार की अनोखी दास्तां

    उदयपुर में लघु उद्योग भारती ने महिलाओं को दिया नारी गौरव सम्मान

    • November 2, 2025
    • 6 views
    उदयपुर में लघु उद्योग भारती ने महिलाओं को दिया नारी गौरव सम्मान

    ऑनलाइन यूपीआई लेनदेन से ठगी राशि वापस लौटाई, जाने ऐसा हो तो क्या करें

    • November 2, 2025
    • 6 views
    ऑनलाइन यूपीआई लेनदेन से ठगी राशि वापस लौटाई, जाने ऐसा हो तो क्या करें

    उदयपुर में हुई बिजनेस सर्कल इंडिया की मीटिंग

    • November 2, 2025
    • 8 views
    उदयपुर में हुई बिजनेस सर्कल इंडिया की मीटिंग

    उदयपुर में 90 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

    • November 2, 2025
    • 8 views
    उदयपुर में 90 रक्तवीरों ने किया रक्तदान