उदयपुर। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक (उदयपुर) पर गुरुवार को उदयपुर से दिल्ली और बैंगलुरु जाने वाली इंडिगो की दो फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। उदयपुर से प्रतिदिन शाम 6:15 बजे बैंगलुरू के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6866 गुरुवार को रद्द कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि वे शाम 5 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचे और चैकइन किया। शाम 6 बजे घोषणा की गई कि यह फ्लाइट एक घंटे बाद शाम 7:15 बजे उड़ान भरेगी।
इसके बाद रात 9:15 बजे उड़ान भरने की घोषणा की गई। इसके बाद रात 10 बजे फ्लाइट को कैंसिल करने की अचानक घोषणा की गई। इसके आक्रोशित 60 से ज्यादा यात्रियों ने एयरपोर्ट ट्रिन में जमीन पर बैठकर इंडिगो के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की। यात्री निशी ने बताया कि एक चिकित्सकों को इस फ्लाइट से बैंगलुरू पहुंचकर शुक्रवार को कई मरीजों की सर्जरी करनी थी, जो नहीं करा पाएंगे।

ऐसे ही विभिन्न आवश्यक काम-काज से लोगों को बैंगलुरू पहुंचना था, जो अपने जरूरी काम समय पर नहीं कर पाए। इससे पहले शाम 4:60 बजे उदयपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6843 व शाम 7:15 बजे उदयपुर से ही दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6735 भी एनवक्त पर कैंसिल कर दी गईं। हालांकि दिल्ली वाली एक उड़ान 3 घंटे लेट रवाना की गई। इंडिगो एयरलाइन्स के उड़ान संचालन में आई दिक्कत से उदयपुर सहित देश के कई एयरपोर्ट पर कई फ्लाइटों का संचालन एनवक्त पर रद्द कर दिया गया है।
दरअसल, 66 घंटे में इंडिगो एयरलाइंस की 400 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई विमानों को 7 से 8 घंटा देरी से संचालित किया जा रहा है। उन्हें ना तो एयरलाइन्स की तरफ से सही जानकारी दी जा रही है और ना ही उनकी परेशानी कम करने का प्रयास किया जा रहा है। उड़ानों के देरी और कैंसलेशन के कारण अब लोगों का गुस्सा भी एयरलाइन्स पर जमकर फूट रहा है। दिल्ली सहित कई एयरपोर्ट्स स्थित इंडिगो के काउंटर पर यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं, जहां कई बार गहमागहमी की स्थिति भी उत्पन्न हुई है।





