राजस्थान में छाया हुआ है चित्तौड़गढ़ मॉडल : जाड़ावत

चित्तौड़गढ़। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ जिले की पंचायत समिति भदेसर की ग्राम पंचायत कन्नौज में आयोजित शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर 12.5 करोड़ रुपये के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कन्नौज पंचायत में इन विकास कार्यों के अलावा चंबल परियोजना में 15 करोड़ रुपए एवं अन्य कार्य के राज्य मद से 5 करोड़ के कार्य होंगे।

जाड़ावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार ने पिछले 4 सालों में जो काम किए हैं, वह अविस्मरणीय है। पूरे देश में राजस्थान मॉडल छाया हुआ है। आमजन को राहत पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए हर राज्य राजस्थान की तरफ देख रहा है। आगामी बजट और ऐतिहासिक होगा, इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री आमजन से सुझाव प्राप्त कर रहे हैं। देश में अर्थव्यवस्था की विपरीत स्थिति के बावजूद राजस्थान कुशल वित्तीय प्रबंधन से विकास दर में दूसरे स्थान पर रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में राजस्थान मॉडल स्टेट बना है। बजट घोषणाएं धरातल पर उतारकर हर वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र को भरपूर सौगाते दी है, जिसमे चंबल परियोजना एवं मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

इस अवसर पर नगर परिषद सभापति श्री संदीप शर्मा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा अभी तक 3000 पट्टे वितरित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर सरपंच मंजू देवी जागेटिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 406 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 297 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 244 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 214 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 305 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 484 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व