साध्वी शांताकुंवर का 37 दिन का संथारा सीझा, अंतिम समय में आचार्य रामेश ने दर्शन दिए थे

उदयपुर। हिरणमगरी सेक्टर 4 ज्ञाननगर मे मंगलवार शाम को साध्वी शांता कुंवर महाराज के 37 दिन का संथारा सीझ गया। बुधवार को उदयपुर में उनकी डोल यात्रा निकलेगी। समाज के अल्पेश धाकड़ ने बताया कि 36 दिन के तिविहार संथारे के बाद 8 नवम्बर को प्रात: प्रात महासती की भावना अनुसार उन्हे आचार्य रामेश ने चौविहार संथारा ग्रहण करवाया। गजब संयोग था कि 8 नवम्बर को चातुर्मास सम्पन्न का दिवस भी था और महासती 8 नवम्बर को ही सांय लगभग 6 बजे के आसपास अपने चरम लक्ष्य की और गतिशील हो गई।

हर साधु साध्वी का स्वप्न होता है कि वो अपने अंतिम समय मे गुरु के सामने हो। साध्वी के अंतिम समय मे स्वप्न साकार हुआ आचार्य रामेश साध्वी के विराजने के स्थान पर दोपहर 4 बजे के आसपास दर्शन देने पधारे थे।

85 वर्षीय साध्वी की दीक्षा साठ वर्ष पूर्व हुई थी। आपका जन्म, दीक्षा, संथारा व मोक्षगमन उदयपुर मे हुआ यह भी एक संयोग था। संयम जीवन मे वे देश के कई हिस्सो मे विचरण कर धर्म जागरण किया। धाकड़ ने बताया कि बुधवार सुबह 7.30 बजे बजे डोल यात्रा उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर 3 मोक्ष धाम जाएगी।

नीचे कमेंट बॉक्स में आप भी पुष्पांजलि दे सकते और अपने भाव रख सकते है।

Related Posts

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। एसआईआर को लेकर कांग्रेस झूठे ओर खोखले दावे कर झूठे नरेटिव का वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है । देश में आठ बार एसआईआर…

राजस्थान में सातवीं की पढ़ाई छोड़ने वाले MLA ने 68 की उम्र में दिया MA का एक्जाम

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राजस्थान के एक MLA ने 68 की उम्र में MA का एक्जाम दिया। स्थितियों के बीच सातवीं के बाद पढ़ाई नहीं कर पाए इन विधायक…

You Missed

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 14 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 30 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 19 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

  • January 17, 2026
  • 391 views
संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

  • January 17, 2026
  • 67 views
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल

  • January 17, 2026
  • 19 views
उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल