उदयपुर से निकली तीर्थयात्रा ट्रेन हस्तिनापुर पहुंची

उदयपुर। जेएसजीआईएफ मेवाड रिजन के तत्वावधान मे आयोजित सम्मेद शिखर जी की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा के दूसरे दिन आज आदिनाथ तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभदेव के पारणा के मूलस्थल पावन तीर्थ हस्तिनापुर पहुंची।

आयोजक जेएसजीआईएफ मेवाड़ रीजन के रीजन चेयरमेन अनिल नाहर ने बताया कि उक्त धार्मिक यात्रा कल दोपहर तय समय पर 2.15 बजे उदयपुर से चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा से यात्रियों लेते हुए अपने नियत समय से पूर्व प्रातः 7.30 बजे मेरठ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहाँ से यात्रियों को 34 बसों द्वारा 9.30 बजे आदिनाथ तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जी के पारणा के मूल स्थल जैन पौराणिक महत्व की धार्मिक नगरी एवं महाभारत काल की गौरवशाली गाथा की अनुपम नगरी हस्तिनापुर में स्थित दोशी धर्मशाला पहुंची, जहां सभी के लिए बेहतर आवास व्यवस्था की गयी थी।

नित्य क्रिया व नवकारसी के पश्चात सभी यात्री प्रसन्न व आल्हादित मनसे मंगल गान एवं तीर्थंकर भगवानों के जयकारों के साथ यहां स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना व देव दर्शन करनें हेतु निकल गए, साथ ही दोपहर का भोज, हाई टी व सायंकाल के भोज के पश्चात पुनः गतंव्य स्थल मेरठ होकर यह यात्रा स्पेशल ट्रेन से अयोध्या हेतु प्रस्थान किया।
सचिव महेश पोरवाल ने बताया कि पारस ढेलावत,विजय सिसोदिया, प्रकाश कोठारी, गुणवंत वागरेचा, अरविंद बडाला आदि ने यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने एवं विभिन्न व्यवस्था हेतु प्रभावी भूमिका का निर्वहन किया।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व