विजय वर्मा तथा डॉ. प्रकाश खाण्डगे को पुरस्कार

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से कला मर्मज्ञ पद्मभूषण डॉ. कोमल कोठारी की स्मृति मे हर वर्ष प्रदान किया जाने वाला ‘‘डॉ. कोमल कोठारी स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट लोक dr komal kothari lifetime achievement award कला पुरस्कार’’ इस वर्ष राजस्थान की कला और संस्कृति के प्रोन्नयन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जयपुर के श्री विजय वर्मा एवं ठाणे महाराष्ट्र की कला व लोक संस्कृति के प्रोत्साहन व प्रसार में कार्य करने वाले डॉ. प्रकाश खांडगे को प्रदान किया जायेगा।

केन्द्र निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल तथा केन्द्र के अध्यक्ष की प्रेरणा से वर्ष 2017 में केन्द्र द्वारा राजस्थान की लोक संस्कृति उन्नयन तथा प्रोत्साहन के लिये जोधपुर के निवासी कला मर्मज्ञ डॉ. कोमल कोठारी ने महत्वपूर्ण कार्य तथा उनके योगदान को स्मृित रखने के लिये ‘‘डॉ. कोमल कोठारी लाइफ टाइम अचीवमेन्ट लोक कला पुरस्कार की शुरूआत की गई। इस पुरस्कार के अंतर्गत कुचामणी ख्याल के लोक कलाकार बंशीलाल खिलाड़ी (2017) श्री जोरावर सिह जाधव व डॉ. महेन्द्र भानावत (2018), श्री हसमुख लाल याज्ञिक (2019) तथा श्री विनायक विष्णु खेड़ेकर व श्री कांता गावड़े (2020) प्रदान किया गया है।

केन्द्र द्वारा वर्ष 2021-2022 के लिए यह पुरस्कार कला एवं संस्कृति विशेषकर जनजातीय व लोक कलाओं पर शोध, दस्तावेजीकरण तथा आलेखन का कार्य करने वाले तथा वरिष्ठ प्रशासक जयपुर के श्री विजय वर्मा तथा महाराष्ट्र के ठाणे निवासी तथा मुंबई विद्यापीठ में व्याख्याता रहे तथा महाराष्ट्र की विभिन्न लोक कलाओं पर शोध ग्रंथ, पुस्तकें व कला प्रदर्शक रहे डॉ. प्रकाश खांडगे को प्रदान किया जायेगा। इन दोनो कला जिज्ञासुओं का चयन राज्यपाल द्वारा गठित समिति द्वारा किया गया जिसका अनुमोदन राज्यपाल राजस्थान एवं केन्द्र के अध्यक्ष द्वारा किया गया है। पुरस्कार हेतु चयनित दोनों विभूतियों में प्रत्येक को राशि 125500 रुपये, रजत पट्टिका तथा शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार राज्यपाल तथा केन्द्र अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया जायेगा।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 300 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 137 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 187 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 379 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व