जयपुर यूथ कॉनक्‍लेव – मेहनत, आत्‍मविश्‍वास से मिलती है सफलता : सीपी जोशी

जयपुर। राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने रविवार को यहां मानसरोवर स्थित टैगोर इन्‍टरनेशनल स्‍कूल में आयोजित जयपुर यूथ कॉनक्‍लेव 2023 में युवाओं को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि राजनीति क्षेत्र में सफलता के लिए आत्‍मविश्‍वास के साथ अधिक से अधिक सार्थक जानकारी और कठिन मेहनत का होना आवश्‍यक है। उन्‍होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाकर हम समाज की सेवा कर सकते है।

डॉ. जोशी ने युवाओं को राजनीति के क्षेत्र में आने के लिए प्रेरणा दी। उन्‍होंने कहा कि युवाओं को इसके लिए मेहनत करनी होगी, विभिन्‍न विषयों की जानकारी रखनी होगी और आगे बढ़ने की पहल करनी होगी। डॉ. जोशी ने अपने युवा काल के अनुभव युवाओं को सुनाये। उन्‍होंने कहा कि वे साधारण परिवार से है लेकिन राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने के प्रण ने उन्‍हें आगे बढ़ने के अवसर दिये। डॉ. जोशी ने वरिष्‍ठ राजनीतिज्ञों के समक्ष युवाओं को अपनी बात रखने के गुण सिखाये।

विधानसभा अध्‍यक्ष ने कहा कि अपनी जिम्‍मेदारियों को समझें, अपने कर्त्तव्‍यों और अधिकारों को जाने और जनहित के मुद्दों पर निरन्‍तर चर्चा करेंगे तो युवाओं को सफलता अवश्‍य मिलेगी। कार्यक्रम में श्री रसिद किदवई, श्रीमती कमल राठौड, सुश्री योगिता भायाना, श्री गोतम सिंह सेठ और श्री राहुल काजला सहित उच्‍च शिक्षा में अध्‍यनरत छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Related Posts

थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर को विदाई, तबादले पर घोड़े पर बिठाकर डीजे के साथ निकाला जुलूस

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के भींडर थाने में थानाधिकारी पद पर कार्यरत रहे सीआई पूनाराम गुर्जर का स्थानांतरण भींडर से वल्लभनगर थाना किया गया। रविवार सुबह भींडर…

राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन द्वारा फिल्म, कला और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं रोशनी बारोट को संगठन की ओर से उदयपुर जिला अध्यक्ष…

You Missed

राजस्थान में दीयाकुमारी ने पेश किया बजट, आठवें वेतन आयोग की कमेटी बनाई

  • February 11, 2026
  • 11 views
राजस्थान में दीयाकुमारी ने पेश किया बजट, आठवें वेतन आयोग की कमेटी बनाई

राजस्थान में गरीबों का चर्चित डा. अशोक शर्मा कोर्ट से जीतकर आए, किया ज्वॉइन

  • February 9, 2026
  • 40 views
राजस्थान में गरीबों का चर्चित डा. अशोक शर्मा कोर्ट से जीतकर आए, किया ज्वॉइन

स्वर्णिम इतिहास रचने वाले अंतरराष्ट्रीय लैक्रोज विजेताओं का उदयपुर में सम्मान

  • February 9, 2026
  • 23 views
स्वर्णिम इतिहास रचने वाले अंतरराष्ट्रीय लैक्रोज विजेताओं का उदयपुर में सम्मान

थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर को विदाई, तबादले पर घोड़े पर बिठाकर डीजे के साथ निकाला जुलूस

  • February 9, 2026
  • 22 views
थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर को विदाई, तबादले पर घोड़े पर बिठाकर डीजे के साथ निकाला जुलूस

वर्ल्ड कैंसर डे पर फतहसागर पर कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन

  • February 3, 2026
  • 48 views
वर्ल्ड कैंसर डे पर फतहसागर पर कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन

राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट

  • February 3, 2026
  • 45 views
राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट