Lumpy Virus : मंत्री रामलाल जाट ने लम्पी की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने के दिए निर्देश

उदयपुर। लम्पी रोग की रोकथाम के लिए Lumpy Virus in rajasthan सरकार दिन-रात एक कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार रात्रि नौ बजे सर्किट हाउस में जिला प्रभारी मंत्री एवं राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने पशुपालन विभाग और कृष विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर लम्पी रोग की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पंचायत समिति की बैठकों और ग्राम सभाओं में प्रभावी रूप से समस्त जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, उप सरपंचों, वार्ड पंचों, किसानों, समाजसेवियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को लम्पी रोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। मंत्री जाट ने इससे सम्बंधित पम्पलेट प्रकाशित कर जिलेभर में वितरित करने हेतु निर्देशित किया।

कोरोना के अनुभवों से लें सीख :जाट

मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि हमें इस रोग की रोकथाम के लिए भी कोरोना के अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने बीमार पशुओं को आवश्यक रूप से स्वस्थ पशुओं से अलग रखने के निर्देश दिए। बैठक में पशुपालन विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों से मंत्री को जिले में उठाए जा रहे एहतियातन क़दमों से अवगत कराया और रोग के उपचार के सम्बन्ध में जानकारी दी। मंत्री ने दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संसाधनों की नहीं आएगी कोई कमी :जाट

मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि इस रोग की रोकथाम के लिए राज्य सरकार जिले को हर संभव संसाधन उपलब्ध कराएगी एवं कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में इस रोग से होने वाली मृत्यु दर मात्र 1 से 2 प्रतिशत है। यह रोग बहुत घातक नहीं है, बस सावधानी की आवश्यकता है।

गांवों में कर रहे गोष्टियाँ

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि विभाग द्वारा गांवों में गोष्टियाँ कर किसानों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। किसानों को रोग की रोकथाम के उपाय समझाए जा रहे हैं। इसके अलावा विभाग द्वारा निरंतर फिल्ड मोनिटरिंग प्रभावी तौर पर की जा रही है। बैठक में एडीएम ओ पी बुनकर, उप निदेशक पशुपालन शक्ति सिंह, उप निदेशक कृषि सहित पशुपालन और कृषि के अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 414 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 307 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 253 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 225 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 316 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 492 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व