विधि आयोग सदस्य बनने पर प्रोफेसर आनंद पालीवाल का अभिनंदन

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो आनंद पालीवाल के केंद्रीय विधि आयोग में सदस्य मनोनीत होने पर बुधवार को विश्वविद्यालय की ओर से अभिनंदन किया गया।

कुलपति प्रो आईवी त्रिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति ने प्रो पालीवाल के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह चयन विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है। इस अवसर पर प्रो पालीवाल ने कहा कि वे इस नए पद की जिम्मेदारियों के प्रति खरे उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर रजिस्ट्रार सीआर देवासी, विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर सीपी जैन, वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर पीके सिंह, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर सीआर सुथार, डीन पीजी स्टडीज प्रो नीरज शर्मा, शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय भटनागर, सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर आर सी कुमावत ने प्रोफेसर पालीवाल को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उनके इस मनोनयन से विश्वविद्यालय का नाम रोशन हुआ है और भविष्य में इसका अकादमिक लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ कुंजन आचार्य ने किया जबकि धन्यवाद प्रोफेसर मंजू बाघमार ने दिया।

Related Posts

संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)।शहर के सुभाष नगर में संथारा साधक नानी बाई नंदावत का आज उदयपुर में डोल यात्रा निकली। संथारा साधिका का एक दिन पहले उदयपुर में देवलोकगमन…

गिव अप अभियान में अब तक 2289 लोगों को नोटिस

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्रों को हटाने तथा वंचित पात्र लोगों को जोड़ने के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे गिवअप अभियान…

You Missed

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 15 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 31 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 19 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

  • January 17, 2026
  • 392 views
संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

  • January 17, 2026
  • 67 views
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल

  • January 17, 2026
  • 19 views
उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल