एमपीयूएटी युनिवर्सिटी उदयपुर में नए डीन लगाए, जाने सबका प्रोफाइल

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (mpuat) के कुलपति डॉ अजीत कुमार कर्नाटक ने विश्वविद्यालय के अधीनस्थ निदेशालय एंव तीन महाविद्यालयो में निदेशक व अधिष्ठाताओ का चयन कर नियुक्ति दे दी है और बाद में उनको बधाई भी दी।
आयोजना एवं परिवेक्षण निदेशालय के निदेशक के पद पर प्रोफेसर डाॅ. सुनील जोशी को नियुक्त किया। इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग विभाग के डाॅ. जोशी के पास 30 वर्षों का अनुभव है और उन्होंने वायरलेस संचार, IoT, सेंसर और रोबोटिक्स के क्षेत्र में नवीन तकनीकों को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा उन्होंने एमपीयूएटी, उदयपुर में कृषि क्षेत्र के लिए आधुनिक तकनीकों का विकास किया है।

डॉ आर. बी दुबे को राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर का डीन नियुक्त किया गया। डॉ दुबे वर्तमान में एसोसिएट डायरेक्टर बीज एवम फार्म है। डॉ दुबे जाने माने मक्का प्रजनक है। इन्होने ने मक्का एवम औषधि फसलों की राष्ट्रीय एवम प्रदेश स्तर पर 14 किस्मो का विकास किया है तथा 250 से अधिक शोध पत्र एवं आलेख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित कर चुके हैं। डॉ दुबे ने पांच पुस्तकों का लेखन भी किया है तथा 25 से अधिक एम.एस.सी. एवं पी.एच.डी विद्यार्थियों को गाइड कर चुके हैं। डॉ दुबे कई विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की सिलेक्शन हेतु राज्यपाल एवं सरकार द्वारा नामित सदस्य एवं प्रबंध मंडल की सदस्य रहे हैं ।

प्रोफेसर धृति सोलंकी ने सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता पद का कार्यभार ग्रहण किया। डाॅ. सोलंकी विगत 33 वर्षो से प्रसार एवं शिक्षण कार्यो से जुडी हुयी हैैं। इस दौरान इन्होने इस महाविद्यालय में अपनी सेवा कई पदों पर रह कर प्रदान की है। इस महाविद्यालय के उत्थान एवं विकास में इनका योगदान सराहनीय रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों में कौशल विकसित करना व विद्याार्थियों को उच्चतम रोजगार के अवसर प्रदान करना एवं महाविद्यालय को नई ऊचाईयों तक पहुॅंचाना ही इनका मुख्य उद्देश्य है।

प्रोद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविधालय के डीन के पद पर डाॅ. अनुपम भटनागर को नियुक्त किया गया। डाॅ. भटनागर को खनन के क्षेत्र में 33 वर्षो का गहन अनुभव है। इस अवसर पर नव नियुक्त निदेशक व अधिष्ठाताओ को माननीय कुलपति डाॅ. अजीत कुमार कर्नाटक ने पदभार ग्रहण करवाया व सभी को शुभकामनाए प्रेषित की। इस मोके पर निदेशक प्रसार डाॅ. आर. ए. कौशिक, निदेशक अनुसंधान डाॅ. अरविन्द वर्मा, अधिष्ठाता डाॅ. लोकेश गुप्ता, डाॅ. एस. के. इन्टोदिया एवं छात्र कल्याण अधिकारी डाॅ. मनोज महला सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व