नवोदित लेखकों की रचनाओं को मिलेगा पर्याप्त प्रतिनिधित्व

उदयपुर। राजस्थान साहित्य अकादमी अध्यक्ष डॉ दुलाराम सहारण ने अकादमी की मासिक पत्रिका ‘मधुमती’ को बेहतर करने, विभिन्न विधाओं की रचनाओं से इसे अधिक समावेशी बनाने, नवोदित लेखकों की रचनाओं के लिए 25 प्रतिशत स्थान आवश्यक रूप से आरक्षित रखने एवं कलेवर को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रति अंक में 75 फीसदी प्रांत के ही लेखकों को स्थान देने पर चर्चा की गई।
डॉ सहारण बुधवार को मीरां भवन अकादमी कार्यालय में मधुमती सलाहकार समिति की बैठक लेकर समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सरस्वती सभा की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार मधुमती पत्रिका के आकार में वृद्धि की गई। इसके अलावा हर माह की 25-26 तारीख को अगले माह की मधुमती पाठकों के लिए भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सरस्वती सभा के निर्णयानुसार अप्रैल से आबू रोड निवासी डॉ दिनेश चारण बतौर संपादक मधुमती का कामकाज देखेंगे।
डॉ सहारण ने बताया कि कई स्थानों से मधुमती डाक के माध्यम से समय पर नहीं प्राप्त होने की शिकायतें आ रही थी जिसका समाधान करते हुए अब रजिस्टर्ड डाक द्वारा मधुमती प्राप्त करने का विकल्प सदस्यों को दिया जाएगा जिसके माध्यम से स्वैच्छिक रूप से इस विकल्प का चयन कर अतिरिक्त शुक्ल का भुगतान कर रजिस्टर्ड डाक द्वारा मधुमती प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा बैठक में चर्चा कर आने वाले आलेखों के चयन में गुणवत्ता एवं मानकों का ध्यान रखने, समय पर पत्रिका तैयार कर प्रकाशन हेतु भेजने एवं इसे बेहतर करने हेतु नवाचारों पर भी निर्णय हुआ।

डॉ सहारण ने नए संपादक डॉ चारण से मधुमती को लेकर विस्तार से चर्चा की और उम्मीद की कि अकादमी ने जो भरोसा व्यक्त किया है, उस पर वे खरे उतरेंगे। मधुमती सलाहकार समिति बैठक में सचिव डॉ बसंत सिंह सोलंकी, नए संपादक डॉ दिनेश चारण, समिति एवं संचालिका सभा सदस्य टी सी डामोर, किशन दधीच, प्रवेश परदेशी, सरस्वती सभा सदस्य डॉ हेमेन्द्र चंडालिया, डॉ मंजु चतुर्वेदी, मधुमती संपादन से जुड़े रहे डॉ कुंदन माली, डॉ. हुसैनी बोहरा, भाषाविद डॉ करुणा दशोरा उपस्थित रहे, वहीं जूम एप्प से संचालिका एव समिति सदस्य उम्मेदसिंह गोठवाल भी जुड़े। मधुमती के प्रबंध सहायक राजेश मेहता, रामदयाल मेहरा ने भी अपनी राय समिति के सामने रखी।

Related Posts

संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)।शहर के सुभाष नगर में संथारा साधक नानी बाई नंदावत का आज उदयपुर में डोल यात्रा निकली। संथारा साधिका का एक दिन पहले उदयपुर में देवलोकगमन…

गिव अप अभियान में अब तक 2289 लोगों को नोटिस

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्रों को हटाने तथा वंचित पात्र लोगों को जोड़ने के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे गिवअप अभियान…

You Missed

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 15 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 30 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 19 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

  • January 17, 2026
  • 391 views
संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

  • January 17, 2026
  • 67 views
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल

  • January 17, 2026
  • 19 views
उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल