आईएएस ताराचंद मीणा को मिलेगा प्रधानमंत्री अवार्ड

उदयपुर। सुशासन के लिए नवाचार श्रृंखला में उदयपुर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की पहल पर प्रारंभ किया गया मिशन कोटड़ा अब कलक्टर को प्रधानमंत्री अवार्ड दिलाएगा। केन्द्रीय कार्मिक विभाग के उप सचिव द्वारा भेजे गए पत्र में इस तथ्य की पुष्टि हुई है।
लोक प्रशासन में नवाचारों के माध्यम से श्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए शॉर्ट लिस्टेड हुए कलक्टर मीणा को कार्मिक मंत्रालय के उप सचिव ने एक पत्र भेजा है जिसमें उन्हें आगामी 2 फरवरी को नई दिल्ली में कलेक्टर मीणा को अपने नवाचार पर प्रस्तुतीकरण देने के लिए आमंत्रित किया गया है। मीणा को स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष अपने नवाचार पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण देना होगा और इसमें बताना होगा कि यह पहल किस तरह अनूठी है।

कलक्टर के प्रस्तुतीकरण में नवाचार या काम करने का एक नया तरीका, इसकी प्रतिकृति, स्थिरता और इसका प्रभाव, इच्छित लाभार्थी पर जानकारी देनी होगी। इस प्रस्तुति में शासन, गुणात्मकता पर भी प्रकाश डाला जाएगा तथा नवाचार गुणात्मक व मात्रात्मक प्रभाव पर 7 स्लाइड में प्रस्तुति दी जाएगी। कलक्टर मीणा के प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए शॉर्ट लिस्टेड होने पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों और जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

सुशासन के लिए नवाचार श्रृंखला में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा द्वारा ‘मिशन कोटड़ा’ की शुरूआत पालनहार योजना से वंचित अनाथ, जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं को लाभांवित करने से हुई। वंचित बच्चों की सर्वे से शुरू अभियान में बच्चों को चिह्नित कर प्रमाण पत्र तैयार करवाने घर-घर कर्मचारियों को भेजा, विशेष शिविर लगाए और हर पात्र को इस योजना से जोड़ा। परिणाम निकला कि आज इस क्षेत्र में 1956 को पालनहार योजना से जोड़ा जा चुका है। इसी प्रकार कोटड़ा में 37603 पेंशनर्स, 1156 को दिव्यांग प्रमाण पत्र व 750/159 को सिलिकोसिस प्रमाणपत्र जारी किये गये हैं। रोड़वेज की 5 बसें प्रारंभ करने के साथ कृषि उपज मण्डी की शुरूआत की। लंबे समय से क्षतिग्रस्त 25 किमी सड़क का डामरीकरण करवाया गया।

अभियान रुप में 17 हजार 352 ई-श्रम कार्ड बनाये गये वहीं पीएचसी, आदर्श पीएचसी व सब सेंटर निर्माण के कार्यादेश जारी किए गए। क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार व विकास के तहत डिंगारी फला में 46 लाख की स्वीकृति तथा 176 लाख रुपये की लागत से 9 नये खेल मैदानों का विकास कार्य प्रारंभ करवाया। कोटड़ा को गुजरात नेटवर्क से जोड़कर रिंग कनेक्टिविटी प्रदान की गई है। गतिमान प्रशासन की 2 बसों को जनजाति गांवों में भेजकर प्रशासन एवं ई-गर्वनेन्स घर-घर तक पहुंचाने की कार्यवाही की। स्वयं संभागीय आयुक्त श्री राजेंद्र भट्ट और कलक्टर ताराचंद मीणा स्वयं इस दूरस्थ क्षेत्र का लगातार दौरा करते हुए कोटड़ा में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 420 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 308 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 255 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 228 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 319 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 495 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व