कण कण मे बलिदान छुपा है जन जन मे अभिमान

उदयपुर। प्रताप गौरव केंद्र राष्ट्रीय तीर्थ की ओर से मनाए जा रहे महाराणा प्रताप जयन्ती समारोह के अन्तर्गत ऑनलाइन काव्य सरिता एवं प्रेरक प्रसंग प्रतियोगिता की अंतिम फेसबुक पेज एवं यूट्यूब पर प्रतियोगिता हुई।
प्रताप गौरव केंद्र राष्ट्रीय तीर्थ के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि काव्य सरिता का ऑनलाइन आयोजन वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के उपाध्यक्ष मदन मोहन टांक के स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ।
काव्य सरिता मे कोटा के कवि संजय शुक्ला ने महाराणा प्रताप को एवं चितौड की भूमि को नमन करते हुए रचना प्रस्तुत की कि भारत भूमि वो भूमि है जिसकी बलिदानी थाती है, एक इंच भूमि को मत देना, यह मां बेटे को सिखाती है, अरे शूर शिवा राणा मे,ये वो बलिदानी माटी है,वो चंदन से भेंट रखे वो माटी हल्दीघाटी है,कण कण मे बलिदान छुपा है जन जन मे अभिमान, कहो गर्व से सारे मिलकर जय जय राजस्थान प्रस्तुत की।आगे उन्होने आजादी की लडाई के बारे मे अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए कहा कि बोल वो क्या समझेगा, वो जिसने सिर झुकाया नही, दर्द जाने वो भला क्या जिसने उठाया ही नही,अरे आजादी की कीमत महंगी है, सच वो क्या जाने भला,खून जिसकी चाह मे उसने बहाया ही नही।शुक्ला ने आगे कहा कि धैर्य टूटने जब भी लगता रानी फिर समझाती थी, सूर्य वंश के उस योद्धा के उस योद्धा पर अपनी कसम चढाती थी, धन्य हो गए कुंभलगढ और मेवाड की धन्य हुआ, जयवंती की कोख से राणा जैसा जन्म हुआ,मेवाड की धरती को तो राणा ने ही नाम दिया, कुंभलगढ के खातिर अपने प्राणो को कुर्बान किया।
सक्सेना ने बताया कि समारोह के अन्तर्गत ऑनलाइन प्रेरक प्रसंग प्रतियोगिता हुई जिसमे प्रतिभागीयो के प्राप्त वीडियो मे से 8 जनो का चयन करके उन्हे अंतिम अवसर दिया गया। जिनमे से 3 प्रतिभागियो का चयन किया गया।जिनके परिणाम की घोषणा 20 जून को की जाएगी।निर्णायक के रूप मे मीनाक्षी गर्ग, वीरेन्द्र पंचोली एवं दिनेश उपाध्याय थे।संचालन वैशाली व्यास ने किया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व