पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। फील्ड क्लब मैदान पर चल रही पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में क्रॉसवर्ड एवं आदित्यम रियल स्टेट्स की टीमों ने अपने खिलाड़ियों के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर प्रतिद्वंद्वी टीमों को परास्त कर अगले दौर में प्रवेश किया।
पिम्स सिटी हॉस्पिटल की ओर से आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए पहले मुकाबले में पिम्स यूनाईटेड ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर प्रियम गर्ग के 32 बॉल में बनाए 64 रन की बदौलत 211 रन बनाए। नमन ओझा ने 41 रन का योगदान दिया । दोनों बल्लेबाजों ने धुंआधार बैटिंग का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। क्रॉसवर्ड के शिवम शुक्ला ने तीन विकेट लिए। जवाब में क्रॉसवर्ड इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने मात्र 12.2 ओवर में योजश आर शर्मा के 36 बॉल में 11 छक्कों और 10 चौकों की मदद से बनाए 116 रन की मदद से चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। योजश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दोपहर बाद खेले गए दूसरे मुकाबले में मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 232 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। इसमें तेजेंद्र सिंह ढिल्लो ने 24 बॉल में दो छक्कों व छह चौकों की मदद से 50 रन, साहिल उल्लास पारख ने 33 बॉल में तीन छक्कों व पांच चौकों की मदद से 57 रन का योगदान दिया। जवाब में आदित्यम रियल स्टेट्स की टीम ने मात्र 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर जीत के आवश्यक रन बना लिए। आदित्यम के अजय रोहेरा ने पांच छक्कों व 15 चौकों की बदौलत 55 गेंदों में 114 रन का योगदान दिया। अजय का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 393 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 288 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 232 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 208 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 298 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 479 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व