उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • Crime
  • February 16, 2026
  • 0 Comments

राजसमंद (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर संभाग के पुलिस ने जाली मुद्रा के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। राजसमंद जिले के केलवा थाना पुलिस ने जैतपुरा गांव के एक मकान में चल रहे जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी घर के भीतर ही प्रिंटर और हाईटेक उपकरणों की मदद से ‘नकली सरकार’ चला रहे थे।

थानाधिकारी सुबोध जांगिड़ ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली कि जैतपुरा गांव के एक बंद मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और वहां नकली नोट छापे जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और मकान पर अचानक दबिश दी।

पुलिस ने नारायण लाल गुर्जर (33) और कमलेश गुर्जर (23) को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपियों के पास से 500 के 15 नोट, 200 के 362 नोट और 50 के 4 नोट मिले। पुलिस ने मकान के अंदर से पुलिस ने नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला कलर प्रिंटर, स्याही के कंटेनर, विशेष प्रकार की पेपर शीट, कटर और अन्य तकनीकी उपकरण बरामद किए हैं।

Related Posts

थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर को विदाई, तबादले पर घोड़े पर बिठाकर डीजे के साथ निकाला जुलूस

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के भींडर थाने में थानाधिकारी पद पर कार्यरत रहे सीआई पूनाराम गुर्जर का स्थानांतरण भींडर से वल्लभनगर थाना किया गया। रविवार सुबह भींडर…

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। उदयपुर में एक रिटायर्ड टीचर और उसके पति को 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने 71 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ितों ने ठगी…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 326 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 225 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 175 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 153 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 217 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 405 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व