कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान का इतिहास है : रघुवीर सिंह मीणा

कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस मनाया गया

उदयपुर। देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कांग्रेस का ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की, ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का इतिहास बताते हुए कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है। कांग्रेस ने देश को डर से लड़ना सिखाया।

कांग्रेस ने सभी वर्गों को साथ लेकर देश की आजादी की लडाई में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करी। आज के समय मे देश को कांग्रेस की आवश्यकता है। वर्तमान समय मे देश के हालात आप और हम सभी के सामने है। इसीलिए आज आप और हम सभी की जिम्मेदारी ओर भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसीलिए हम सभी को चाहिए कि हम सब एकजुट होकर देश विरोधी ताकतों के सामने मजबूती से खड़े रहे और उन ताकतों को देश के सामने उजागर करें। आज के दिन हम सभी संकल्प ले कि हम देश की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी पार्टी को मजबूत करने में अपनी भूमिका देंगे।

इस अवसर पर इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आज देश मे जो लोकतंत्र कायम है वो कांग्रेस की देन है। आजादी की लड़ाई से लेकर आजादी के बाद देश निर्माण में कांग्रेस ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज हम सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि हम सभी कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को वापस लाये और देश भर में कांग्रेस को मजबूत करें। ​

निवर्तमान प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित एवं टीटू सुथार ने बताया कि कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का सम्मान किया। जिनमे वरिष्ठ नेता किशन त्रिवेदी, ख्याली लाल सुहालका, शिक्षक संघ के बाबू लाल जैन, गोपाल सिंह चौहान, कचरू लाल चौधरी, हरीश आर्य, अजीज खान पठान, मोहम्मद खान, महेश त्रिपाठी थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता किशन त्रिवेदी, निवर्तमान संगठन महासचिव श्याम लाल चौधरी, निवर्तमान महामंत्री कमल चौधरी, निवर्तमान उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शक्तावत, इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व जिलाध्यक्ष ख्याली लाल सुहालका, पूर्व जिला उपप्रमुख लक्ष्मी नारायण पंड्या, सेवादल जिलाध्यक्ष दया लाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मेघवाल, डॉ संजीव राजपुरोहित, टीटू सुथार, परमानंद मेहता, कचरू लाल चौधरी, नवल सिंह चुण्डावत, गोपाल सिंह चौहान, नगर निगम पार्षद गौरव प्रताप सिंह, मदन बाबरवाल, राजकुमार श्रीमाली, रेणु चौबीसा, पन्ना लाल मेघवाल, महेश त्रिपाठी गोपाल सरपोटा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Posts

उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल मिलकर उमरड़ा में प्रस्तावित रेलवे यार्ड को आगे सरकारी भूमि पर बनाने, चित्तौड़गढ़ से उदयपुर रेलवे लाइन…

अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज

उदयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार ने जिला परिषदों एवं पंचायत समितियों के कार्यकाल 11 दिसंबर 2025 को पूर्ण होने के मद्देनज़र महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है।…

You Missed

उदयपुर में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, जाने इसके बारे में पूरी जानकारी

  • December 11, 2025
  • 1 views
उदयपुर में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, जाने इसके बारे में पूरी जानकारी

उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

  • December 11, 2025
  • 2 views
उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

उदयपुर की डॉ शिल्पा लोढ़ा दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर बनी

  • December 10, 2025
  • 4 views
उदयपुर की डॉ शिल्पा लोढ़ा दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर बनी

विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

  • December 10, 2025
  • 7 views
विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

  • December 9, 2025
  • 7 views
राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज

  • December 8, 2025
  • 7 views
अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज