मांडोली जैन तीर्थ के दर्शन कर लौट रहै 6 जिंदा जले

जयपुर। प्रदेश के जालोर में शनिवार रात करीब 10.45 बजे बड़ा हादसा हो गया। एक बस 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और बस में आग लग गई। इससे 6 लोग जिंदा जल गए। 36 लोग झुलस गए, इनमें से ज्यादातर जालोर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जोधपुर रैफर कर दिया गया। सभी लोग जैन समाज के हैं, जो नाकोड़ा तीर्थ से दर्शन करने के बाद अजमेर और ब्यावर लौट रहे थे।
हादसे में ब्यावर की सोनल, सुरभि, चांद देवी, अजमेर के राजेन्द्र और ड्राइवर धर्मचंद जैन की मौत हो गई। कंडक्टर की भी मौत हो गई। जो लोग झुलसे हैं उनमें से कुछ की पहचान हो पाई है। इनमें जयपुर की प्रियंका, अजमेर की निशा, ब्यावर की शकुंतला, अनौसी, भीलवाड़ा की शिल्पा बाफना, ब्यावर की सुनीता, जयपुर की सीमा, रितिका और शिल्पा शामिल हैं।
हादसा जालोर जिले से 7 किमी दूर महेशपुरा गांव में हुआ। जैन श्रद्धालु 2 बसों में शुक्रवार की रात ब्यावर से रवाना हुए थे। सभी जालाेर जिले के जैन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दर्शनों के बाद लौटते समय रास्ता भटककर महेशपुरा गांव पहुंच गए। गांव की संकरी गलियों से गुजरते समय एक बस 11 केवी लाइन की चपेट में आ गई और करंट फैलने से बस में आग लग गई।
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि वे नाकोड़ा के बाद मांडोली में दर्शन करने गए थे। शनिवार देर शाम सभी जालोर शहर पहुंच गए। यहां खाना खाने के बाद उन्हें ब्यावर जाना था। गूगल मैप से ब्यावर का रास्ता देखते हुए बस आगे बढ़ रही थी। गलती से बस महेशपुरा गांव पहुंच गई। गांव की गली में 11 केवी की लाइन काफी नीचे थी। कंडक्टर हाइटेंशन लाइन की ऊंचाई देखने के लिए बस पर चढ़ गया और तार को हटाने लगा, इसी दौरान बस में करंट फैल गया और आग लग गई।

Related Posts

एनआईसीयू में समय से पहले जन्मे बच्चे की 60 दिन की यात्रा

उदयपुर। चिकित्सा उत्कृष्टता की एक हृदयस्पर्शी कहानी में, केवल 26 सप्ताह में पैदा हुए केवल 800 ग्राम वजन वाले समय से पहले जन्मे बच्चे ने पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, उदयपुर…

थर्ड स्पेस में ओलंपिक फेस्टिवल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक

उदयपुर। थर्ड स्पेस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांसीसी दूतावास की सांस्कृतिक शाखा आलियांस फ्रांस और फै्रंच इंस्टीट्यूट के साथ ओलंपिक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एनआईसीयू में समय से पहले जन्मे बच्चे की 60 दिन की यात्रा

  • July 25, 2024
  • 4 views
एनआईसीयू में समय से पहले जन्मे बच्चे की 60 दिन की यात्रा

मुख्यमंत्री का नई दिल्ली दौरा, अमित शाह से शिष्टाचार भेंट

  • July 24, 2024
  • 3 views
मुख्यमंत्री का नई दिल्ली दौरा, अमित शाह से शिष्टाचार भेंट

थर्ड स्पेस में ओलंपिक फेस्टिवल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक

  • July 24, 2024
  • 7 views
थर्ड स्पेस में ओलंपिक फेस्टिवल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक

फतहसागर में डूबे युवक का शव आज मिला सिविल डिफेंस को

  • July 23, 2024
  • 10 views
फतहसागर में डूबे युवक का शव आज मिला सिविल डिफेंस को

दूषित पानी पीने से मौत के बाद 2295 लोगों की स्क्रीनिंग, अब तक 37 भर्ती

  • July 22, 2024
  • 5 views
दूषित पानी पीने से मौत के बाद 2295 लोगों की स्क्रीनिंग, अब तक 37 भर्ती

जीबीएच अस्पताल उदयपुर में 72 घंटे सीज किया जाएगा अवैध निर्माण

  • July 22, 2024
  • 8 views
जीबीएच अस्पताल उदयपुर में 72 घंटे सीज किया जाएगा अवैध निर्माण