भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह 29 को उदयपुर में

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह आज उदयपुर में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया की राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह प्रातः 9:10 पर महाराणा प्रताप अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे जहां से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे ।

वहां कुछ देर विश्राम कर 10:55 पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे जहां पर संभाग स्तरीय बैठक के प्रथम सत्र को संबोधित करेंगे। अपरान्ह 1:30 बजे पार्टी कार्यालय के सब सुंदरसिंह भंडारी मीडिया सेंटर पर उदयपुर के मीडिया से प्रेस वार्ता करेंगे। भोजन काल के बाद पुनः संभाग स्तरीय बैठक के दूसरे चरण को संबोधित करेंगे।

तत्पश्चात 4:00 बजे भाजपा कार्यालय से प्रस्थान कर श्री नाथद्वारा पहुंच भगवान श्रीनाथजी के दर्शन करेंगे। वहां से 7:00 बजे प्रस्थान कर सर्किट हाउस पहुंचेंगे रात्रि विश्राम कर बुधवार 30 दिसंबर को प्रातः 9:40 पर महाराणा प्रताप हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 420 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 308 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 255 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 229 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 319 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 497 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व