विदेश यात्रा पर राहुल:शिवराज बोले- कांग्रेस स्थापना दिवस मना रही और वे 9-2-11 हुए; कांग्रेस का जवाब- नानी से मिलने में क्या गलत?

कांग्रेस आज 136वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर राहुल गांधी के विदेश में होने पर भाजपा ने चुटकी ली है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर कहा- कांग्रेस इधर अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गए।

कांग्रेस का जवाब- भाजपा सिर्फ राहुल को टारगेट कर रही
भाजपा को हमलावर होते देख कांग्रेस को सफाई देनी पड़ी। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल अपनी नानी से मिलने गए हैं। क्या यह गलत है? हर किसी को निजी यात्राएं करने का अधिकार है। भाजपा घटिया राजनीति कर रही है। वे सिर्फ राहुल को टारगेट कर रहे हैं।

प्रियंका ने सवालों के जवाब नहीं दिए
कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम में सोनिया गांधी भी शामिल नहीं हुईं। वहीं, राहुल की गैर-मौजूदगी पर सवाल पूछने पर पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- हम पहले ही बता चुके हैं कि राहुल कुछ दिन की पर्सनल विजिट पर हैं, वे जल्द वापस लौट आएंगे। उधर, प्रियंका गांधी ने सवालों के जवाब नहीं दिए।

खुर्शीद बोले- राहुल के न होने की 101 वजहें हो सकती हैं
राहुल की गैर-मौजूदगी पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनके नहीं होने की 101 वजहें हो सकती हैं, हमें अटकलें नहीं लगानी चाहिए। किसी वाजिब वजह से ही उन्होंने फैसला लिया होगा।

राहुल की विदेश यात्राओं पर भाजपा पहले भी निशाना साध चुकी
संसद सत्र के दौरान राहुल और सोनिया गांधी विदेश से लौटे थे। तब भाजपा सांसदों ने कहा था कि राहुल-सोनिया का कोरोना टेस्ट होना चाहिए, क्योंकि दोनों इटली से लौटे हैं और संक्रमण फैला सकते हैं।

Related Posts

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। एसआईआर को लेकर कांग्रेस झूठे ओर खोखले दावे कर झूठे नरेटिव का वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है । देश में आठ बार एसआईआर…

राजस्थान में सातवीं की पढ़ाई छोड़ने वाले MLA ने 68 की उम्र में दिया MA का एक्जाम

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राजस्थान के एक MLA ने 68 की उम्र में MA का एक्जाम दिया। स्थितियों के बीच सातवीं के बाद पढ़ाई नहीं कर पाए इन विधायक…

You Missed

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 14 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 30 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 19 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

  • January 17, 2026
  • 389 views
संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

  • January 17, 2026
  • 67 views
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल

  • January 17, 2026
  • 19 views
उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल