सिटी स्टेशन कच्ची बस्ती में टेम्पो चालक की चाकू से गोदकर हत्या

उदयपुर 28 दिसंबर 2020 । शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के सामने कच्ची बस्ती में ऑटो चालक युवक की रविवार रात तक़रीबन आठ बजे कुछ युवको ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जिससे समूचे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूरजपोल थाना पुलिस के अनुसार सिटी रेलवे स्टेशन के सामने कच्ची बस्ती निवासी 43 वर्षीय विनोद चावरिया की विवाद के बाद अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस को हत्या के इस मामले में विनोद के तीन दोस्तों पर शक है। वहीँ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की छानबीन और तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात आरोपी एक ऑटो से कच्ची बस्ती पहुंचे। जहाँ उसका मृतक विनोद से कुछ विवाद होने पर मामूली कहासुनी के बाद विनोद पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार विनोद के गर्दन पर लगा। मौके पर मौजूद आसपास के लोगो में इस घटना से अफरातफरी फ़ैल गई। वहीँ घायल विनोद को परिजन एमबी अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी (शहर) गोपाल स्वरुप मेवाड़ा, सूरजपोल थानाधिकारी रामसुमेर मीणा सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। वहीँ विनोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 306 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 202 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 159 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 142 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 195 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 389 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व