जिंक फुटबाल अकादमी में जयपुर ने जीती फुस्टाल चैम्पियनशिप

उदयपुर। जिंक फुटबाल अकादमी की अंडर-17 टीम ने इस सप्ताह जयपुर में आयोजित अंडर-19 फुस्टाल चैम्पियनशिप जीत ली है। लम्बे समय बाद किसी प्रतिस्पर्धी इवेंट में हिस्सा ले रही जिंक फुटबाल टीम के लडक़ों ने शानदार अंदाज में इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में कठिन मेहनत और समर्पण के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

जिंक फुटबाल अकादमी ने अपने अभियान की शुरुआत उत्तरप्रदेश पर 10-0 की जीत के साथ की और इसके बाद गुजरात को 5-1 से और तेलंगाना को 8-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में राजस्थान को 3-0 से हराया। इसके बाद टीम ने सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश को 5-1 से हराते हुए फाइनल खेलने का गौरव हासिल किया। फाइनल में जिंक फुटबाल के लडक़ों ने असम को 4-3 से हराया। मैच हालांकि काफी चुनौतीपूर्ण रहा और यह टाईब्रेकर तक खिंचा, जिसमें जिंक फुटबाल के लडक़े विजेता बनाकर उभरे। जिंक फुटबाल के लिए आशीष मायला टॉप स्कोरर रहे। आशीष ने 15 गोल किए जबकि मोहम्मद रियाज ने 8 गोल किये।
जिंक फुटबाल अकादमी के कोच सुनील दत्त ने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरे लडक़ों ने हर एक गेंद के लिए संघर्ष किया। हमारे लिए यह टूर्नामेंट खास था क्योंकि लम्बे समय बाद हम किसी आयोजन में हिस्सा ले रहे थे। हम जीत के साथ साल का समापन करते हुए खुश हैं और अब 2021 में जीत का क्रम जारी रखने का प्रयास करेंगे।
जिंक फुटबाल राजस्थान में एक फुटबाल क्रांति की शुरूआत करने के लिए वेदांता हिंदुस्तान जिंक की एक पहल है। यह अपने तरह का एक ऐसा जमीनी स्तर का विकास कार्यक्रम है, जिसके तहत सामाजिक और सामुदायिक विकास के लिए फुटबाल को एक माध्यम से रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तरह जमीनी स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को चुनकर उन्हें फुटबाल के माध्यम से खुद को समाज के सामने रखने का मौका मिलता है।

Related Posts

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। फील्ड क्लब मैदान पर चल रही पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में क्रॉसवर्ड एवं आदित्यम रियल स्टेट्स की टीमों…

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 81 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 39 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 27 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 62 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 182 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व