उदयपुर को लगा खुशियों का टीका

उदयपुर। नये साल का पहला महीना सम्पूर्ण देशवासियों के लिए राहत की सांस लेकर आया, जब देश भर में लम्बे अरसे के बाद जनवरी माह के तीसरे शनिवार को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सानेशन की सौगात मिली। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य स्तर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात टीकाकरण करवाने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी एवं उनके सुरक्षित स्वास्थ्य की कामना की।
कोरोना वैक्सीनेसन को लेकर उदयपुर जिले में उत्साह का माहौल दिखा, खुशिया का टीका लगाने को लेकर सभी जागरूक एवं तत्पर नजर आए। उदयपुर जिला मुख्यालय पर सबसे पहला टीका मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने लगवाया। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने तिलक लगाकर उन्हें टीकाकरण के लिए निर्धारित कक्ष में भेजा और अग्रिम शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लाखन पोसवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आनन्द गुप्ता, एमबी अधीक्षक डॉ आर.ण्ल.सुमन, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अक्षय व्यास, आरसीएचओ डॉ. अंकित जैन, डॉ. रमेश जोशी, यूएनडीपी के डिविजनल प्रोग्राम ऑफिसर मुदित माथुर आदि ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। वैक्सीनेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप पूर्ण की गई।
सभी चिकित्सकों ने टीकाकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अपने आप को सुरक्षित बताया और कहा कि वे वैक्सीनेशन को लेकर उत्साहित है और उन्होंने वायरस संक्रमण से बचाव का वैक्सीन लगवाया है इस प्रक्रिया के दौरान उन्हें कोई असुविधा नहीं हुई है और सभी पूर्ण स्वस्थ महसूस कर रह रहे है। चिकित्सकों के अनुसार कोविड-19 वैक्सीन पूर्णतया सुरक्षित है और इससे कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता।
वीसी से जुड़े रहे जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण
मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश स्तर पर आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन के ऑनलाइन शुभारंभ कार्यक्रम अवसर पर उदयपुर जिला मुख्यालय से प्रदेश के जनजाति राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, उदयपुर सांसद अर्नुनलाल मीणा, विधायक फूलसिंह मीणा व धर्मनारायण जोशी, महापौर गोविन्द सिंह टांक, जिला प्रमुख सुश्री ममता कंवर, उप महापौर पारस सिंघवी, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, समाजसेवी विवेक कटारा, जिला कलक्टर चेतन देवड़ा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एल.एन.मंत्री, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी.बुनकर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं संयुक्त निदेशक जेड.ए.काजी, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लाखन पोसवाल, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अक्षय व्यास, आरसीएचओ डॉ. अंकित जैन सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Posts

  • Crime
  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

राजसमंद (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर संभाग के पुलिस ने जाली मुद्रा के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। राजसमंद जिले के केलवा थाना पुलिस ने जैतपुरा गांव के एक…

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व