देशी हथकड़ शराब के निर्माण और विक्रय के अड्डो पर दबिशें

उदयपुर। राज्य सरकार द्वारा अवैध मदिरा के व्यवसाय की रोकथाम हेतु चलाए गये अभियान के अन्तर्गत उदयपुर जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही की गई।

जिला आबकारी अधिकारी हेमेन्द्र नागर ने बताया कि आबकारी आयुक्त डॉ. जोगाराम के निर्देशन में जिले में अवैध हथकढ़ शराब के निर्माण व बिक्री के अड्डों तथा शराब माफियाओं को चिह्नीत कर अवैध शराब की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान में आबकारी निरीक्षकों व प्रहराधिकारियों द्वारा अवैध देशी हथकड़ शराब के निर्माण और विक्रय के अड्डो पर दबिश दी गई और भारी मात्रा में वहाँ पर ड्रमों, केनो, मटकों में भरे हुए अवैध शराब बनाने के काम मे आने वाले 900 लीटर महुए के वाश को नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान 40 बोटल अवैध देशी हथकढ़ शराब जब्त कर कुल 8 आरोपी गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किये गए है।
उन्होंने बताया कि अभियुक्त मल्लतलाई निवासी विक्रम पुत्र अम्बालाल हरिजन, पीपलवास निवासी गंगाबाई पत्नि दुदाजी गमेती, लई निवासी हकरा पुत्र अमरा गमेती, खदौड़ा निवासी चेनाराम पुत्र मरता चिमनखेड़ा निवासी अरूण पुत्र लोगरलाल गमेती, जोगी तालाब निवासी माना पुत्र नाथू, नेहला सवीना निवासी धापुड़ी पत्नि केला व पाटिया पनोकड़ा निवासी बाबूलाल पुत्र पन्नालाल गमेती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
उन्होंने बताया कि अवैध शराब निर्माण करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि कहीं भी अवैध हथकढ़ शराब का निर्माण हो रहा है उसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम उदयपुर 0294-2482121 तथा जिला आबकारी कार्यालय नं. 0294-2427360 तथा व्हाट्सएप नंबर 7742311813 पर फोटो, वीडियो भेजकर या फोन करके सूचने दे। शराब माफियाओं के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जावेगी तथा सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 374 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 271 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 206 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 186 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 265 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 454 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व