केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने राहुल गांधी पर ​साधा निशाना

उदयपुर। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उदयपुर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया। मेघवाल ने पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में हाल ही में केंद्रीय सरकार द्वारा पेश बजट को सर्वस्पर्शी एवम समावेशी बताया।
उन्होंने कहा कि यूनियन बजट 2021 22 जो वित्त मंत्री ने सदन में पेश किया उस पर जब बजट चर्चा शुरू हुई तो कांग्रेस की तरफ से जहां राहुल गांधी को बोलना था वहां पर शशि थरूर ने अपनी बात शुरू की, एक तरह से राहुल गांधी पहले दिन सदन में थे ही नहीं। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री का जवाब सुना ही नहीं और सदन से बॉयकाट कर दिया और उसके तुरंत बाद शशि थरूर बोलने लगे दूसरे दिन जब आते हैं तो चर्चा यूनियन बजट पर होनी थी और जहां तक संसदीय परंपरा का मैं जानता हूं कोई भी व्यक्ति खड़ा होता है तो वह विषय के पक्ष या विपक्ष में बोलने के लिए अपनी बात कहता है उसके बाद चर्चा करता है परंतु राहुल गांधी सीधे ही एग्रीकल्चर बिल पर बोलना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक-एक करके जवाब देना शुरू किया तो किसी भी कांग्रेसी में कोई रिएक्शन देने की हिम्मत नहीं दिखाई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, प्रदेश भाजपा महामंत्री सुशील कटारा, भाजपा उदयपुर संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पवार, मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल, पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल आदि उपस्थित थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व