निम्बाहेड़ा में सरपंच को रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा , खबर के अंदर वीडियो भी देखे

उदयपुर ,निम्बाहेड़ा। एसीबी उदयपुर की टीम ने चित्तौड़गढ़ जिले में एक सरपंच को छह हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा।
एसीबी उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने बताया कि निम्बाहेड़ा के मरजीवी निवासी श्यामलाल की शिकायत पर निम्बाहेड़ा पंचायत समिति के नरसिंहगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच विष्णु ​मीणा को रिश्वत लेते पकड़ा। निम्बाहेड़ा के दशहरा मैदान में पुलिस उप अधीक्षक हेरम्ब जोशी, हैड कांस्टेबल रमेशचंद, मुनीर मोहम्मद व कांस्टेबल टीकाराम ने कार्रवाई करते हुए सरपंच को रिश्वत लेते पकड़ा।

ओझा ने बताया कि परिवादी श्यामलाल ने सफाई कार्य के साल भर का प्रति माह चार हजार रुपए के हिसाब से 48 हजार रुपए का बिल पेश किया।
इस पर सरपंच की ओर से आठ हजार रुपए की मांग की गई, सोमवार को छह हजार रुपए रिश्वत लेते हुए सरपंच को टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। मामले की जांच जारी है।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 300 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 137 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 188 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 380 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व