व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर कर्मचारियों के वैक्सीनेशन की सूचना देनी होगी, नहीं तो कार्रवाई

  • Crime
  • February 1, 2022
  • 0 Comments

उदयपुर। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नई कोरोना गाइडलाइन के मंगलवार से प्रभावित होने के साथ ही उदयपुर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए तैयारी कर ली है। नई गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकान या संस्थान आदि के बाहर कर्मचारियों के कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होने की सूचना प्रदर्शित करना अनिवार्य है।

Corona Virus rajasthan
Corona Virus rajasthan

उदयपुर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओपी बुनकर, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अशोक कुमार व जिला रसद अधिकारी गीतेशश्री मालवीय ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार में शहर के समस्त व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नई गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करवाने में सहयोग की अपील की। एडीएम ओपी बुनकर ने नई गाइडलाइन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने के समय में ढील देने के साथ ही हमें पहले से ज्यादा सतर्क रहना होगा। सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर अपने यहां कार्यरत व्यक्तियों की संख्या और डबल डोज वैक्सीनेटेड कार्यरत व्यक्तियों की संख्या प्रदर्शित करनी होगी।
पालना नहीं करने पर होगी कार्रवाई
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अशोक कुमार ने व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों से कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में शहर के व्यापारिक संघों ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया है। आगे भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार यदि किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान के बाहर स्पष्ट रूप से डबल डोज वैक्सीनेटेड कार्यरत व्यक्तियों की संख्या प्रदर्शित नहीं की गई तो महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। जुर्माना लगाने के साथ दुकान सीज भी की जा सकती है। एडीएम सिटी अशोक कुमार ने वैक्सीनेशन के लिए भी अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की अपील की। जिला रसद अधिकारी गीतेशश्री मालवीय ने दुकानदारों को स्वयं मास्क पहनने और ग्राहकों से भी मास्क पहनने का आग्रह करने को कहा। इस दौरान व्यापारिक संघों से सुझाव भी मांगे गए। सभी उपस्थित व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों ने कोविड गाइडलाइन की पालना करवाने में प्रशासन का पूरा सहयोग करने की प्रतिबद्धता जाहिर की

Related Posts

  • Crime
  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

राजसमंद (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर संभाग के पुलिस ने जाली मुद्रा के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। राजसमंद जिले के केलवा थाना पुलिस ने जैतपुरा गांव के एक…

थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर को विदाई, तबादले पर घोड़े पर बिठाकर डीजे के साथ निकाला जुलूस

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के भींडर थाने में थानाधिकारी पद पर कार्यरत रहे सीआई पूनाराम गुर्जर का स्थानांतरण भींडर से वल्लभनगर थाना किया गया। रविवार सुबह भींडर…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व