REET की CBI जांच की मांग, विधानसभा में हंगामा, RLP ने किया वाकआउट

जयपुर। राजस्थान में 15वीं विधानसभा का सातवां सत्र बुधवार को शुरू हुआ। विधानसभा में रीट को लेकर वेल में आए विधायक नारायण बेनीवाल सहित तीनों रालोपा विधायक, रीट परीक्षा में एक बाबू की आत्महत्या का मामला उठाया तभी भाजपा विधायक भी सदन में अपनी सीट पर खड़े हो गए, नकल विरोधी कानून की मांग करते हुए नारायण बेनीवाल की रालोपा ने किया सदन से वाकआउट।
इससे पूर्व विधानसभा में मुख्य द्वार पर आकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष, सीपी जोशी, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचेतक डॉ.महेश जोशी ने राज्यपाल कजराज मिश्र की अगवानी की। विधानसभा के बजट सत्र को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, आमेर विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनिया सहित विधायक पहुंचे विधानसभा।
राज्यपाल ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ, सभी सदस्यों को शपथ दिलाई, राज्यपाल अभिभाषण शुरू हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने अभिभाषण में कहा कि कोरोनाकाल में सरकार ने अच्छा काम किया, ‘महामारी में सबने मिलकर काम किया है। कोरोना मैनेजमेंट में सरकार ने रोल मॉडल पेश किया।
इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में तय किया गया कि REET को लेकर लड़ी जाएगी बड़ी लड़ाई। इतना तक कहा कि अगर विधानसभा सदन से बाहर निकाले या कार्यवाही करने की नौबत आए तब भी रीट को लेकर पीछे नहीं होंगे। ऐसे में भाजपा विधायकों के आज सदन में हंगामा करना तय है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व