यूक्रेन में फंसे राज्य के छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए राजस्थान सरकार प्रयासरत

जयपुर। यूक्रेन में फंसे राजस्थान के 23 और छात्र रोमानिया के बुखारेस्ट से दिल्ली और मुम्बई एयपोर्ट पर पहुचेंगे। इन में से 9 छात्र दिल्ली तथा 14 छात्र मुम्बई एयपोर्ट पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ने राजस्थानी छात्रों को रिसीव करने, होटल में ठहराने तथा सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने की निःशुल्क व्यवस्था करने के निर्देश दिये थे।

राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि यूक्रेन से लौटने वाले राजस्थानी नागरिकों और छात्रों की सुविधा के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली और जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में फंसे हुए लोगों की निकासी के लिए राज्य सरकार तथा राजस्थान फाउंडेशन से मदद मांगने वाले व्यक्तियों तथा छात्रों की सूची तैयार की जा रही है जिसे विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और अन्य प्रवासी राजस्थानियों के साथ शेयर किया जाएगा।

राजस्थान फाउंडेशन द्वारा इस कार्य के लिए त्रि-स्तरीय व्यवस्था की गई है जिसके तहत राजस्थान फाउंडेशन के टेलीफोन और ईमेल पर प्राप्त होने वाले अनुरोध, जनप्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त होने वाले नामों और इसके अलावा राजस्थान फाउंडेशन द्वारा यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर छात्रों को जोड़कर उनका विवरण लिया जा रहा है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व