अलवर-भरतपुर सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करें, गहलोत का गडकरी को पत्र

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को पत्र लिखकर पनियाला मोड़ से दिल्ली-मुम्बई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक की सड़क को भरतपुर तक विस्तारित करने एवं अलवर-भरतपुर सड़क (97 किमी.) को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर फोरलेन सड़क में क्रमोन्नत करने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृत करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में बताया कि राजस्थान में अलवर जिला प्रमुख औद्योगिक एवं पर्यटन स्थल है तथा भरतपुर में भी विश्व प्रसिद्ध घना पक्षी अभयारण्य है। भरतपुर के नजदीक आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल, मथुरा, गोवर्धन, वृंदावन आदि स्थल हैं। इन स्थानों पर प्रतिदिन हजारों पर्यटक पंजाब, हरियाणा एवं अन्य राज्यों से आते हैं।

गहलोत ने पत्र में लिखा है कि राजस्थान में दिल्ली-मुम्बई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तथा नवनिर्मित अम्बाला-नारनौल-पनियाला मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग को पनियाला मोड़-अलवर-बड़ौदामेव के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा जोड़ा जा रहा है। यह राजमार्ग दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर स्थित शीतल ग्राम अलवर-भरतपुर सड़क के नजदीक जुड़ेगा, जो अलवर से 15 किमी तथा भरतपुर से 90 किमी की दूरी पर है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में बताया कि दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे एवं अंबाला-नारनौल-पनियाला एक्सप्रेस-वे से भविष्य में आने वाले यातायात को भरतपुर, आगरा एवं मथुरा जाने हेतु एक सुगम एवं सुलभ मार्ग की आवश्यकता होगी। इस कारण पनियाला मोड़ से दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे तक की सड़क को भरतपुर तक विस्तारित करने एवं अलवर-भरतपुर सड़क (97 किमी) को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर फोरलेन में क्रमोन्नत करना आवश्यक है। इससे क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा पर्यटन में बढ़ोतरी के साथ ही आमजन को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

  • Related Posts

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

    कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

    You Missed

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    • February 20, 2026
    • 85 views
    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    • February 19, 2026
    • 42 views
    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    • February 19, 2026
    • 33 views
    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    • February 18, 2026
    • 27 views
    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • February 16, 2026
    • 70 views
    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

    • February 16, 2026
    • 195 views
    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व