उदयपुर से कांग्रेस जीतेगी तो राजस्थान में मैसेज जाएगा की सरकार बनेगी : पवन खेड़ा

उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत नियुक्त हुए उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने आज अपनी द्वितीय पारी की शुरुआत की।

पदभार ग्रहण समारोह मीरा नगर स्थित परमानंद गार्डन में हुआ जिसमें उदयपुर संभाग के कई नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे राजस्थान में 50 अध्यक्षों में से सिर्फ तीन अध्यक्षों को रिपीट किया गया है जिसमें एक फतह सिंह राठौड़ है शीर्ष नेतृत्व ने राठौड के नाम पर और उनकी कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए इन्हें पुन: अध्यक्ष बनाया है आप सभी की जिम्मेदारी बनती है कि आप कंधे से कंधा मिलाकर उनके हाथों को मजबूत करें और आने वाले समय में उदयपुर संभाग मुख्यालय है यहां से कांग्रेस पार्टी जीतेगी तो पूरे राजस्थान में एक मैसेज जाएगा और सरकार बनेगी नवनियुक्त अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने शीर्ष नेतृत्व व उदयपुर के सभी कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी नियुक्ति आप सभी की नियुक्ति है हम सभी को मिलकर कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना है और आने वाले समय में नगर निगम चुनाव विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराना है।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव दिनेश खोड़निया राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली पूर्व विधायक त्रिलोक पुरबिया प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री लाल सिंह झाला,पंकज शर्मा सचिव दिनेश श्रीमाली असरार अहमद,देहात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी कुमावत समाज के जगदीश कुमावत ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीना,अजय सिंह संगठन महामंत्री अरुण टाक, दिनेश कुमार दवे, महिला अध्यक्ष तारीका भानु प्रताप ओबीसी अध्यक्ष देवेंद्र माली पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रतिक नागर युवक कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत अल्पसंख्यक शहर और देहात अध्यक्ष राइस खान, फारूक कुरैशी, एन एस यू आई अध्यक्ष जितेश खटीक उपाध्यक्ष राजीव सुवालका,खूबी लाल मेनारिया,दीपक सुखाड़िया,अली कोसर,लोकेश चौधरी, मोहम्मद अयूब महासचिव राजेश जैन,मोहसिन खान, विनोद पानेरी, जयप्रकाश निमावत, चंदा सुवालका,सचिव् बबलू टाक,यशवंत राजोरा,सुरेश सोलंकी, सुंदर वशिटा मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा,अमित सुवालका, सत्यनारायण टाक, महेश धन्नावत,सज्जाद पूर्व पार्षद रेखा डांगी, नेहा कुमावत,शहनाज हुसैन राजेंद्र प्रसाद दशोरा,रियाज हुसैन एवं सिंधी समाज,साहू समाज,वाल्मीकि समाज,राजपूत समाज,ब्राह्मण समाज एवं कई अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने राठौड़ का स्वागत किया। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेसजन समाजों के प्रतिनिधि एवं कई युवा साथी मौजूद थे।

Related Posts

उदयपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन का उदघाटन

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। उदयपुर के बलीचा मंडी स्थित फल मंडी में राज्य का पहला जामुन, सीताफल और आंवला फ्रूट प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर शुरू किया गया। यह प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन…

उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। राष्ट्र संत महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द ब्रह्मचारी उपाख्य उत्तम स्वामी महाराज ने आह्वान किया है कि हर हिन्दू घर से निकलने से पहले तिलक अवश्य लगाए। साथ…

You Missed

महानरेगा में जो भ्रष्टाचार था वह वीबी जी रामजी से खत्म होगा : सांसद मन्नालाल रावत

  • January 23, 2026
  • 6 views
महानरेगा में जो भ्रष्टाचार था वह वीबी जी रामजी से खत्म होगा : सांसद मन्नालाल रावत

मुमुक्षु शीतल जैन का अभिनंदन, 22 फरवरी को उदयपुर के कमोल में दीक्षा महोत्सव

  • January 22, 2026
  • 89 views
मुमुक्षु शीतल जैन का अभिनंदन, 22 फरवरी को उदयपुर के कमोल में दीक्षा महोत्सव

गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या की रिहर्सल की, इस बार MGGS पहाड़ा आयोजक

  • January 22, 2026
  • 42 views
गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या की रिहर्सल की, इस बार MGGS पहाड़ा आयोजक

उदयपुर से चार साइकिल यात्री निकले कैंची धाम नैनीताल, जानिए इनका मकसद

  • January 22, 2026
  • 14 views
उदयपुर से चार साइकिल यात्री निकले कैंची धाम नैनीताल, जानिए इनका मकसद

महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता सम्पन्न

  • January 21, 2026
  • 100 views
महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता सम्पन्न

रोटरी क्लब उदय उदयपुर में साक्षी डोडेजा अध्यक्ष, एश्वर्यासिंह सचिव बनीं

  • January 21, 2026
  • 50 views
रोटरी क्लब उदय उदयपुर में साक्षी डोडेजा अध्यक्ष, एश्वर्यासिंह सचिव बनीं