उदयपुर पहुंचे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, मेवाड़ी अंदाज़ में स्वागत

उदयपुर। क्रिएटिव सर्किल उदयपुर की ओर से शनिवार को होने वाली ‘गूगल कर ले रे…’ नाट्य प्रस्तुति में भाग लेने के लिए पहुंचे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का शुक्रवार शाम भव्य स्वागत किया गया। उदयपुर की पिछोला झील किनारे स्थित लीला पैलेस जेटी पर उनका विजयोत्सव जैसा स्वागत हुआ। शुक्ला के साथ उनकी धर्मपत्नी कामना शुक्ला और पुत्र कियाश शुक्ला भी मौजूद रहे।

उनके आगमन पर क्रिएटिव सर्कल की ओर से सुनील लड्ढा, डॉ. कमलेश शर्मा, हेमंत जोशी, संदीप राठौड़, विनय दवे, नाट्य निर्देशक सुनील टांक, सोनू परिहार, नीलोफर मुनीर, भावना शर्मा, प्रियंका कोठारी, संस्कार शर्मा, प्रियेश, जय शर्मा सहित शहर के अनेक कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ी पाग पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर उनका पारंपरिक अभिनंदन किया।

स्थानीय कलाकारों के इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत होकर शुक्ला ने उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत, मानवीय संवेदनाओं और झीलों की नगरी के नैसर्गिक सौंदर्य की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि उदयपुर जैसी भूमि पर आकर उन्हें विशेष ऊर्जा और अपनत्व का अनुभव होता है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व