उदयपुर की डॉ शिल्पा लोढ़ा दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर बनी

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के लेखांकन एवं व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग की सहायक आचार्य डॉ शिल्पा लोढ़ा का दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स में सह आचार्य के पद पर चयन हो गया है।
वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं लेखांकन एवं व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो शूरवीर सिंह भाणावत ने बताया कि डॉ शिल्पा लोढ़ा वर्तमान में महाविद्यालय में सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता, एनईपी नोडल ऑफिसर, कन्वीनर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम, आइक्यूएसी मेंबर आदि पदों पर कार्य कर रही है। वे वर्तमान में दो रिसर्च प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है। उनके देश एवं विदेश की जानी-मानी जर्नल्स में 35 से भी अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा उनके द्वारा लिखी गई चार पुस्तकें एवं संपादित की गई तीन पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं।
उन्हें अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में सात बार सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। वर्ष 2020 में उन्हें आईसीएआई द्वारा इंटरनेशनल रिसर्च अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उनके मार्गदर्शन में दो छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने विभिन्न वर्कशॉप्स, कॉन्फ्रेंस सेमिनार आदि में 25 से भी अधिक बार रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने अब तक 60 से भी अधिक सेमिनार, कॉन्फ्रेंस आदि में शोध पत्र का वाचन किया है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व