राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अफसरों के जवाब सुनकर हुए नाराज, कलक्टर बोले जो नहीं आए उनको नोटिस दें

उदयपुर। राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान शुक्रवार को उदयपुर दौरे पर रहे। खान ने यहां जनसुनवाई की और पंद्रह सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। समाज के अंतिम तबके तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: विभागीय समीक्षा बैठक लेते हुए आयोग अध्यक्ष रफीक खान ने कहा कि अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाओं को चलाया गया है ऐसे में समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों और अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़ी संस्थाओं का दायित्व है कि जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए समाज के अंतिम पायदान पर बैठे पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ पहुुंचावें।

rafeek_khan

उन्होंने विदेशों में स्तरीय उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए समाज के अल्प आय वर्ग के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई योजना के बारे में बताया और इससे लाभांवित कराने के लिए अधिकारियों को जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने आयोग अध्यक्ष का स्वागत करते हुए अल्पसंख्यक वर्ग के लिए संचालित योजनाओं का लाभ प्रावधानों के अनुसार दिलाने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष, पुलिस विभाग से आईपीएस कुंदन कांवरिया सहित विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की प्रगति की जानकारी दी। पालनहार योजना का लाभ दिलाने के निर्देश: बैठक दौरान उन्होंने जिले में अनाथ पालनहार योजना के तहत पात्र बच्चों की सूची तैयार कर योजना का लाभ देने की बात कही तो जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि जिले के जनजाति बहुत क्षेत्र के साथ जिलेभर में शिक्षा विभाग के माध्यम से सर्वे करवाते हुए ऐसे पात्र बच्चों की सूची तैयार की गई है और 30 अगस्त तक समस्त संस्था प्रधानों से इस आशय का प्रमाण पत्र लिया जा रहा है कि योजना का लाभ लेने से कोई भी पात्र बच्चा वंचित नहीं है।

कलक्टर मीणा ने मिशन कोटड़ा के तहत 1100 नए बच्चों व महिलाओं को पालनहार योजना का लाभ दिलाने की बात कही तो आयोग अध्यक्ष ने कलक्टर मीणा के प्रयासों की तारीफ की। कलक्टर ने जिले में अल्पसंख्यकों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशाल सम्मेलन आयोजित करने की योजना के बारे में बताया और आयोग अध्यक्ष को इसके लिए आमंत्रित भी किया।

इन विभागों के प्रदर्शन पर जताई नाराजगी

बैठक में अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष खान ने जिले में शिक्षा विभाग द्वारा अल्पसंख्यक कल्याणार्थ विभागीय गतिविधियों और डाटा के संकलन के संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए विभागीय प्रतिनिधि को जिला कलक्टर को इस संबंध में प्रगति से अवगत करानेे के निर्देश दिए। इसी प्रकार पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रतिनिधि ने कॉलेज में 25 के स्टाफ के पर मात्र 73 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी दी और जब इनमें अलग-अलग टेªडवार विद्यार्थियों की संख्या पूछी तो नहीं बात सकने पर आयोग अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। इसी प्रकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि भी अपेक्षित जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके।

अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश

बैठक में जिला कलक्टर मीणा ने आयोग अध्यक्ष की बैठक में सूचना के बावजूद उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारियों को 17 सीसीए के नोटिस देने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खुशबू शर्मा को निर्देश दिए। शर्मा ने बताया कि बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभाागीय अधिकारी अनुपस्थित थे। –000–

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व