खान माफिया भागे, राजस्थान में मचा हडकंप

उदयपुर। राजस्थान में अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान के तहत अधीक्षण खनि अभियन्ता, उदयपुर-वृत, उदयपुर एन.के. बैरवा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उदयपुर (ग्रामीण) मुकेश साखला के निर्देशानुसार खान विभाग व पुलिस विभाग की टीम द्वारा भैसडा खुर्द, डबोक एवं घासा (मावली) में अवैध खनन और निर्गमन पर प्रभावी कार्यवाही की गई, जिससे खनन माफियाओं में हडकम्प मच गया एवं पुलिस विभाग की टीम को देखकर मौका स्थल से भाग गये।

गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना धासा योगेन्द्र व्यास ने मौका स्थल पर पुलिस जाब्ता भेजकर खनिज मैसेनरी स्टोन में अवैध खनन में लिप्त पाई गई एक जे.सी.बी. व ट्रेक्टर को पकड कर खान विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर विभाग के तकनीकी कर्मचारी श्री धर्मपाल सिंह राणावत एवं श्री राकेश मेघवाल खनि कार्यदेशक मय बोर्डर होमगार्ड मय वाहन चालक श्री असलम के अवैध खनन स्थल पर पहुॅच कर मौका मुआयना कर उक्त वाहन जे.सी.बी. व ट्रेक्टर को जब्त सरकार कर जे.सी.बी. मालिक/वाहन चालक श्री जगदीश पिता प्रकाश माली एवं ट्रेक्टर मालिक/वाहन चालक श्री भैरूलाल पिता तुलसीराम जाति-भील, निवासी- बैरण थाना देलवाडा जिला राजसमद के विरूद्व पुलिस थाना डबोक में एफ.आई.आर दर्ज करवाई गई।

साथ ही निकट ग्राम गुडली तहसील-मावली में खनिज मैसेनरी का अवैध खनन/निर्गमन में लिप्त पाए जाने पर एक क्रम्प्रेशर एवं ट्रक को जब्त सरकार कर वाहन चालक श्री राजू पिता मांगीलाल भील, निवासी-भैसडा के विरूद्व पुलिस थाना डबोक में एफ.आई.आर दर्ज करवाई गई। पुलिस थानाधिकारी धासा श्री फैलीराम मीणा, की सूचना पर खान विभाग की टीम पुलिस थाना घासा पहुॅच कर अवैध निर्गमन में लिप्त एक ट्रेक्टर को जब्त सरकार पुलिस थाना को सुपुर्दगी में दिया गया। जिसमें नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। सम्पूर्ण उदयपुर जिले में 20 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक खान एवं पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर खनिज मैसेनरी स्टोन एवं खनिज बजरी के कुल प्रकरण 21, बनाए जाकर जिसमें 3 प्रकरणों में सम्बन्धित पुलिस थानो में एफ.आई.दर्ज कराई जाकर कुल शास्ति राशि रू. 5.92 लाख वसूली की गई।

खनि अभियन्ता उदयपुर चन्दन कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 116 प्रकरण बनाए जाकर 14 प्रकरणो में सम्बन्धित पुलिस थानो में एफ.आई.आर. दर्ज कराई जाकर कुल शास्ति राशि रू. 78.89 लाख की वसूली गई। उन्होंने बताया कि अवैध खनन एवं निर्गमन करने वालो के विरूद्व सख्त से सख्त कार्यवाही की।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व