चावंड महाराणा प्रताप निर्वाण स्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए : पूनिया

उदयपुर। महाराणा प्रताप की कर्मस्थली,पुण्यस्थली,एवं निर्वाण स्थली चावंड में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप से जुड़े प्रमुख स्थलों का विकास करवाया जाकर ईस पवित्र स्थल को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाएं ।उक्त मांग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल को पत्र लिखकर की है ।

satish_poonia

ज्ञातव्य है की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया विगत 22 अगस्त को उदयपुर देहात के अपने संगठनात्मक प्रवास के दौरान महाराणा प्रताप निर्वाण स्थली चावंड प्रताप समाधि स्थल पर आए थे। तब प्रदेश अध्यक्ष पुनिया व भाजपा देहात के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान  को  महाराणा प्रताप स्मारक समिति चावंड के अध्यक्ष भगवती प्रसाद आमेटा,महामंत्री मनोज व्यास,कोषाध्यक्ष ख्याली लाल वकावत के नेतृत्व में स्मारक समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने ज्ञापन सौप कर मांग रखी थी,जिस पर प्रदेश अध्यक्ष पुनिया ने कहा था की ईस पुण्य धरा हेतु कुछ कर पाऊं यह मेरा सौभाग्य होगा । देहात भाजपा संगठन व प्रदेश स्मारक समिति की सभी मांगों के संबंध में केंद्र सरकार के समक्ष मांग रखेगा ।

  • यह है मांगे –
  • – प्रताप निर्वाण स्थली चावंड को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए ।
  • – समाधि स्थल को हेरिटेज लुक प्रदान करना,कार्यालय,अतिथि कक्ष,शौचालय,उद्यान विकास,लाइटनिग व्यवस्था,पूरे वर्ष तालाब में पानी भरा रहे ईस हेतु दीवार निर्माण करवाना, लाइट एवं साउंड शो की व्यवस्था ।
  • – महाराणा प्रताप के महल जो खंडहर हो चुके है उनकी खुदाई कर कमरों आदि को व्यवस्थित करवाना एवं उद्यान लाइट आदि की व्यवस्था करवाना। 

इनका कहना है –

“प्रताप की पुण्यभूमि चावंड को राष्ट्रीय धरोधर घोषित करने के साथ ही उसके सम्पूर्ण विकास हेतु प्रदेश अध्यक्ष पुनिया जी ने केंद्र को पत्र लिखा है ।भाजपा देहात एवं प्रदेश संगठन प्रताप  स्मारक समिति चावंड के साथ ईस पवित्र स्थल के विकास हेतु कटिबद्ध रहेगा”

– चंद्रगुप्त सिंह चौहान जिलाध्यक्ष भाजपा उदयपुर देहात

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 342 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 242 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 186 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 164 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 228 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 425 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व