मुख्यमंत्री का देश के उद्यमियों से संवाद- निवेश हेतु राजस्थान में उपयुक्त माहौल: गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से राजस्थान में निवेश हेतु आदर्श परिस्थितियां तैयार हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्यमिता को प्रोत्साहन देने व उद्योग लगाने के लिए उचित सहयोग देने का कार्य राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री गुरूवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में उद्योग की बहुत बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित करने व निवेश लाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम तथा वन स्टॉप शॉप जैसे सुधारात्मक निर्णय लिए गए हैं। इससे उद्यमियों व सरकार के बीच समन्वय बढ़ा है व आवश्यक अनुमतियां मिलना आसान हुआ है। कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत उपलब्ध होने वाले सहयोग का भी राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करवाने की नीति के सफल क्रियान्वयन में योगदान रहता है।

श्री गहलोत ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी वर्तमान में बड़ी समस्या है तथा इसके निवारण में औद्योगिकीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के प्रबंधन में उद्यमियों ने आगे बढ़कर योगदान दिया। श्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश में उद्योग की असीम संभावनाएं है। विकसित सड़क तंत्र के साथ ऊर्जा के क्षेत्र में भी राज्य ने शानदार प्रगति की है। राज्य सरकार द्वारा पहली बार पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। रिफाइनरी लगने से पेट्रोकेमिकल्स के क्षेत्र में प्रदेश में संभावनाएं बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य में सुदृढ़ कानून व्यवस्था भी इसे औद्योगिक निवेश के लिए उपयुक्त स्थान बनाती है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों से संवाद किया तथा प्रदेश में कारोबार से जुड़े विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया। इस दौरान उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, सीआईआई के पदाधिकारियों सहित देशभर से आए उद्योगपति उपस्थित थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 300 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 137 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 188 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 380 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व