मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को दी तदर्थ बोनस की सौगात

जयपुर। राज्य सरकार ने राज्य कार्मिकों को दीपावली के अवसर पर तदर्थ बोनस के रूप में सौगात दी है। इस निर्णय से प्रदेश के करीब 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा की है।

यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारियों (राजपत्रित) को छोड़कर राज्य कर्मचारियों को, जो राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे-मैट्रिक्स लेवल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा।

Ashok Gehlot
Ashok Gehlot

यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा। तदर्थ बोनस की गणना वर्ष 2021-22 के लिए अधिकतम परिलब्धियों 7000 रूपए तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी। यह बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा।

इस प्रकार प्रत्येक कार्मिक को अधिकतम 6774 रूपए तदर्थ बोनस मिलेगा। उल्लेखनीय है कि बोनस की 75 प्रतिशत राशि का नकद भुगतान एवं शेष 25 प्रतिशत सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। राज्य सरकार इस पर 500 करोड़ रूपए का अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करेगी।

Related Posts

उदयपुर का पासपोर्ट केंद्र का अपग्रेडेशन होगा, जाने 9 साल में कितने पासपोर्ट बने

उदयपुर। उदयपुर जिले से पिछले 9 सालों में 1 लाख 62 हजार 580 लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जिसमें से 1 लाख 57 हजार 162 को पासपोर्ट जारी…

उदयपुर से दिल्ली और बैंगलुरु जाने वाली दो फ्लाइट कैंसिल, डबोक एयरपोर्ट पर हंगामा

उदयपुर। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक (उदयपुर) पर गुरुवार को उदयपुर से दिल्ली और बैंगलुरु जाने वाली इंडिगो की दो फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। उदयपुर से प्रतिदिन शाम 6:15 बजे…

You Missed

उदयपुर का पासपोर्ट केंद्र का अपग्रेडेशन होगा, जाने 9 साल में कितने पासपोर्ट बने

  • December 6, 2025
  • 2 views
उदयपुर का पासपोर्ट केंद्र का अपग्रेडेशन होगा, जाने 9 साल में कितने पासपोर्ट बने

बेदला खुर्द में बीएलओ का किया सम्मान

  • December 6, 2025
  • 2 views
बेदला खुर्द में बीएलओ का किया सम्मान

उदयपुर के सुखलाल साहू कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में प्रदेश सचिव

  • December 6, 2025
  • 3 views
उदयपुर के सुखलाल साहू कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में प्रदेश सचिव

हिंदू विजय दिवस की पूर्व संध्या पर पूजन एवं संकल्प

  • December 5, 2025
  • 5 views
हिंदू विजय दिवस की पूर्व संध्या पर पूजन एवं संकल्प

शैली जैन को पीएचडी

  • December 5, 2025
  • 6 views
शैली जैन को पीएचडी

विंडहैम ग्रैंड ने उदयपुर में खोला पूर्णतया प्योर वेज लेकसाइड रिसॉर्ट

  • December 5, 2025
  • 7 views
विंडहैम ग्रैंड ने उदयपुर में खोला पूर्णतया प्योर वेज लेकसाइड रिसॉर्ट