जीवन का एक-एक क्षण राजस्थान के लिए : गहलोत

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार आदिवासी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा आदिवासी क्षेत्र के हित को ध्यान में रखकर ही योजनाएं तैयार की जा रही है।

गहलोत गुरुवार को उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में आयोजित 10वें अंचल स्तरीय जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सर्व समाज शिक्षक गौरव समारोह-2022 को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए राज्य सरकार द्वारा गत चार वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को साझा किया।


जीवन का एक-एक क्षण राज्य के लिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप मांगते-मांगे थक जाएंगे पर मैं देते-देते नहीं थकूँगा, मेरी जिंदगी का एक-एक क्षण आपके लिए है। उन्होंने मंच से आदिवासी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर हुए कार्यों को साझा करते हुए कहा कि प्रदेश में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से हर परिवार को दस लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया गया है जो देशभर में पहला उदाहरण है। अब निर्धन परिवार बड़ी-बड़ी बीमारियों का डट कर मुकाबला कर रहे हैं। हार्ट और लीवर ट्रांसप्लांट सहित बड़े-बड़े ऑपरेशन निःशुल्क होने से लोगों को राहत मिली है। प्रदेश में अनुप्रति योजना के माध्यम से बीस हजार छात्रों को कोचिंग कारवाई जा रही है। इसी प्रकार से उड़ान योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को हर माह 12 सेनेट्री नेपकिन उपलब्ध करवा रही है।

वीडियो देखे…


महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल सरकार का ऐतिहासिक कदम
श्री गहलोत ने कहा कि आज विश्व में अंग्रेजी की अहमियत को देखते हुए प्रदेश में जगह-जगह महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले गए हैं जिससे अब निर्धन परिवारों के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा उपलब्ध हो रही है। अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त कर ये बच्चे भविष्य में देश ही नहीं विदेश में भी काम कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई से आज हर व्यक्ति परेशान है। ऐसे में राज्य सरकार ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आगामी 1 अप्रैल से गैस सिलेंडर 500 रुपये में देने का फैसला किया है। किसान मित्र उर्जा योजना में प्रदेश के लगभग 8 लाख किसानों के बिजली बिल शून्य हो गए हैं तथा आम उपभोक्ताओं को भी 50 यूनिट तक बिजली निःशुल्क दी जा रही है। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में लगभग एक करोड़ लोगों को पेंशन दी जा रही है।


मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
मुख्यमंत्री ने उदयपुर कलेक्टर श्री ताराचंद मीणा को श्री मानगढ़ धाम गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने दुर्गाराम मुवाल और महेंद्र कुमार मीणा को नाना भाई खांट शिक्षक गौरव पुरस्कार से, डॉ किरण मीणा को आदिकवि महर्षि वाल्मीकि गौरव पुरस्कार, सीडीपीओ दीपिका मीणा को मेवाड़ वीर राणा पुंजा भील प्रतिभा पुरस्कार, पवन पुत्र निःशुल्क कोचिंग संस्था के संचालक रणवीर ठोलिया को वीर शहीद नानक भाई भील सामाजिक नेतृत्व पुरस्कार, डॉ सुनील मीणा को वीर बालक एकलव्य पुरस्कार, राज कलासुआ को शहीद जनजाति वीर बाला कालीबाई पुरस्कार तथा दृष्टिहीन क्रिकेट में अपना लोहा मनवाने वाले ललित मीणा को धनुर्धर श्री लिंबाराम पुरस्कार से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जनजाति विकास मंत्री श्री अर्जुन बामनिया, सांसद श्री अर्जुनलाल मीणा, डूंगरपुर सांसद श्री कनकमल कटारा, राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री पुखराज पाराशर, पूर्व सांसद श्री रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व विधायक श्री सज्जन कटारा, रिटायर्ड आईपीएस टीसी डामोर सहित जनप्रतिनिधि, उच्चाधिकारी एवं जनसमूह उपस्थित था।

हमारे ट्विटर से जुड़े…

https://bit.ly/3jw9fKN

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 371 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 269 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 185 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 262 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 453 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व