बड़ी खबर : राजस्थान की 50 आर्द्रभूमियों को अधिसूचित करने की अनुमति

जयपुर। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की पांचवी बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्री चौधरी ने आर्द्रभूमि को संरक्षित रखने के लिए अधिकारियों को प्रतिबद्धता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।
शासन सचिवालय स्थित कान्फ्रेन्स हॉल में हुई बैठक में 20 जिलों में स्थित 50 आर्द्रभूमियों को अधिसूचित करने की अनुमति प्रदान की गई तथा आगामी समय में इनकी संख्या बढाकर 100 से अधिक किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वहीं भारतीय रेलवे द्वारा सांभर क्षेत्र में प्रस्तावित डेडिकेटेड टेस्टिंग ट्रेक के लिए 28.04 हैक्टर में कार्य कराने हेतु प्रस्ताव भारत सरकार की अनुमति के लिए भेजने का निर्णय भी लिया गया।


बैठक के प्रारम्भ में श्री चौधरी ने पर्यावरण विभाग द्वारा की गई “राज्य पर्यावरण योजना” का विमोचन किया। राज्य पर्यावरण योजना के तहत विभिन्न अपशिष्ट प्रबंधन, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, वन प्रबंधन, औद्योगिक प्रदूषण, आर्द्र भूमि प्रबंधन, ध्वनि प्रदूषण, खनन द्वारा प्रदूषण, ग्रामीण अपशिष्ट प्रबंधन इत्यादि के सम्बन्ध में कार्ययोजना क्रियान्वित की जाएगी।
बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग श्री अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग श्री शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास विभाग कुंजीलाल मीणा, शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग डॉ. जोगाराम सहित संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 300 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 137 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 188 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 380 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व