कलक्टर ने किया ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

उदयपुर, 30 जनवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा जिले में गत दिनों हुई ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए जिले के कई क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने वर्षा प्रभावित क्षेत्र वल्लभनगर के कीकावास, खोखरवास, मावली के ईंटाली, ढूढिया, भटेवर, कुराबड़ के भल्लों का गुड़ा व साकरोदा और गिर्वा के लकडवास कानपुर सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों के साथ फसल खराबा का जायजा लेते हुए कृषकों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता शीघ्र प्रदान करने के निर्देश दिए।
कलक्टर काश्तकारों के खेतों में भी पहुंचे और उन्होंने प्रभावित फसलों की हालत देखकर चिंता जताई। उन्होंने पीडि़त काश्तकारों के साथ संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि प्राकृतिक आपदा से जो क्षति हुई है उसके लिए सरकार और प्रशासन के स्तर पर आप लोगों को हरसंभव सहायता मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने कृषकों को जागरूक होकर समय पर सूचना स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराने की बात कही। काश्तकारों ने भी कलक्टर को अपने बीच आया देख कर ओलावृष्टि से चौपट हुई फसलों को दिखाया और इससे उन्हें हुए नुकसान की जानकारी दी।
इस अवसर पर संबंधित उपखण्ड व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक भूरालाल पाटीदार, संयुक्त निदेशक माधोसिंह सिंह चम्पावन, उद्यान विभाग की उपनिदेशक डॉ लक्ष्मी राठौड, कृषि अधिकारी पर्वतदान सिंह चारण आदि मौजूद रहे।


अधिकारियों को मॉनिटरिंग के निर्देश:
इधर, कलक्टर मीणा ने जिले में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित काश्तकारों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए समस्त संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रीय भ्रमण करने और फसल खराबे व नुकसान की सूचना संबंधित काश्तकारों के माध्यम से बीमा कंपनियों को भिजवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हालातों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
सूचना से मिलेगी राहत: कलक्टर
कलक्टर ने कहा कि किसान अतिवृष्टि या ओलावृष्टि से फसल खराबे की सूचना तत्काल उपलब्ध कराए ताकि उन्हें जल्द से जल्द राहत प्रदान की जा सकें। उन्होंने गेंहू, जौ, चना, सरसो, ईसबगोल, सब्जियां व उद्यानिकी फसलों में हुए नुकसान के लिए बीमित किसानों को व्यक्तिगत रूप से सूचना देने के निर्देश दिए और कहा कि किसान 72 घंटे में बीमित कंपनी के टोल फ्री नंबर 18004196116 तथा 1800116515 पर सूचना दे सकते है। उन्होंने लिखित में सूचना बीमित कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड को या मेल आईडी आरओ-जयपुर एटदीरेट एआईसी डॉट इंडिया डॉट कॉम पर भी देने के निर्देश दिए और कहा कि क्रॉप इंश्योरेंस मोबाइल एप पर सूचित करके भी क्लेम किया जा सकता है।

ओलावृष्टि प्रभावितों को मिलेगी राहत, विशेष गिरदावरी की स्वीकृति
राज्य सरकार की ओर से पाला व शीतलहर से रबी फसल में खराब होने से विशेष गिरदावरी की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि राजस्व विभाग के विशेष शासन सचिव विश्व मोहन शर्मा ने सभी जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर पाला व शीतलहर से रबी फसल 2022-23 के नुकसान का सर्वे करवाने व प्रभावित गांवों में आवश्यकता अनुसार निर्धारित मापदंड के अंतर्गत विशेष गिरदावरी शीघ्र करवा कर रिपोर्ट आपदा प्रबंधन एवं सहायता व नागरिक सुरक्षा विभाग को भिजवाने को कहा है। कलक्टर ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी एवं प्रदेश में जारी ठंड के दौर में जिले में पाला व शीतलहर से रबी फसल में काश्तकारों द्वारा बोई गई फसलों में नुकसान होने की स्थिति बनी हुई है। काश्तकारों की खड़ी फसलों के नुकसान होने के दृष्टिगत राज्य सरकार की ओर से प्रभावित जिलों के पटवार मंडल व राजस्व गांवों में राजस्थान लैंड रिवेन्यू रूल्स 1957 के नियम 58 के अंतर्गत विशेष गिरदावरी कराए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 151 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व