कहीं आंगन में तो कहीं पेड़ की छांव में लगा मतदान बूथ

उदयपुर। लोकसभा आम चुनाव- 2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रही होम वोटिंग के तहत कहीं आंगन में तो कहीं पेड़ की छांव में बूथ लगाकर बुजुर्ग और दिव्यांगजनों को होम वोटिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मतदाता भी पूर्ण उत्साह के साथ सहयोग कर रहे हैं। उदयपुर जिले में गुरूवार को सर्वाधिक 604 मतदाताओं ने घर बैठे मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में उदयपुर जिले में 14 अप्रैल से होम वोटिंग का प्रथम चरण शुरू हुआ। जिले में गठित 70 मतदान दल अपने-अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित रूटचार्ट के अनुसार भ्रमण कर चिन्हित मतदाताओं से मतदान करा रहे हैं। होम वोटिंग प्रकोष्ठ प्रभारी तरू सुराणा ने बताया कि गुरूवार को जिले में 112 लक्षित दिव्यांगजन में से 108 तथा 519 लक्षित वरिष्ठ नागरिकों में से 496 ने मताधिकार का उपयोग किया।

जिले में 14 से 18 अप्रैल तक कुल 2556 वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजन ने होम वोटिंग सुविधा का लाभ लिया है। होम वोटिंग का प्रथम चरण 21 अप्रैल तक जारी रहेगा। प्रथम चरण में अपने निवास पर अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं को 22 एवं 23 अप्रैल के द्वितीय चरण में मतदान कराने का प्रयास किया जाएगा। दोनों ही बार अनुपस्थिति पाए जाने वाले मतदाता अपने मताधिकार से वंचित रहेंगे। मतदाता सूची में पीबी अंकित होने से वे 26 अप्रैल को मतदान केंद्र पर भी मतदान नहीं कर पाएंगे।  

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व