माइनिंग डायरेक्टर बोले जीरो लोस माइनिंग आज की आवश्यकता

उदयपुर। राजस्थान के माइनिंग डायरेक्टर (DMG) निदेशक भगवती प्रसाद कलाल ने कहा है कि माइनिंग सेक्टर में देश दुनिया में आ रही नवीनतम तकनीक को अपनाते हुए हमें जीरो लॉस माइनिंग पर काम करना होगा। अब मिनरल एक्सप्लोरेशन कार्य में और अधिक तेजी लाने के लिए खनिज एक्सप्लोरेशन में निजी भागीदारी भी तय की जाएगी। ताकि मिनरल्स के आयात को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सके। माइनिंग सेक्टर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाला प्रमुख सेक्टर होने के साथ ही राजस्व अर्जन में भी अग्रणी है।

माइंस निदेशक भगवती प्रसाद कलाल की  खनिज भवन गोवर्धन विलास में विकसित राजस्थान/ 2047 के विजन डाक्यूमेंट के लिए आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों, माइनिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और स्टेक होल्डर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। निदेशक माइंस श्री कलाल ने आरंभिक उद्बोधन में बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान / 2047  विजन को पूरा करने के लिए सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। प्रदेश में उपलब्ध खनिजों में से 57 खनिजों का खनन हो रहा है। प्रदेश में विपुल खनिज संपदा होने के साथ ही माइनिंग सेक्टर में खोज, खनन से लेकर उद्योग, सह उद्योग, रोजगार, रेवेन्यू सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। एक अनुमान के अनुसार वर्ष 2047 तक राज्य के माइनिंग सेक्टर में माइनिंग लीज का एरिया, प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार और सरकार के राजस्व में तीन गुणा बढ़ोतरी होने की संभावनाएं हैं।

खनन को उद्योग का दर्जा देने, खनन क्षेत्र/खनिज संभावित क्षेत्र को ‘‘खनन क्षेत्र’’ घोषित करने, राजकीय कार्यों में एम-सैण्ड की अनिवार्यता, खनन पट्टों के लिए प्रयुक्त संविदा पर स्टाम्प ड्यूटी की गणना का आधार डी.एल.सी. से मुक्त हो, खनन पट्टा 50 वर्ष के स्थान पर 90 वर्ष के लिए जारी करने व प्रक्रियाओं के सरलीकरण सहित महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
अतिरिक्त निदेशक माइंस श्री दीपक तंवर ने राज्य के माइनिंग सिनेरियो की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि राजस्थान / 2047 के विजन डॉक्यूमेंट से प्रदेश में माइनिंग क्षेत्र को नई दिशा दी जा सकेगी।

उदयपुर खनि अभियंता आसिफ अंसारी, एएमई ऋषभदेव दिलीप सुथार, सलूंबर मलिक उस्तर,  उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स, फिलाईट-शिष्ट एसोसिएशन-मठाठा, क्वार्ट्ज व फैल्सपार माइनिंग एसोसिएशन, मेसेनरी स्टोन ऑनर्स एवं क्रेशर एसोसिएशन, जिला मिनरल्स माइन्स वेलफेयर संस्थान राजसमंद, ऋषभदेव ग्रीन मार्बल एसोसियेशन, मुकेश जाकेटिया भूवैज्ञानिक एवं आर.क्यू.पी. तथा बाबरमाल मार्बल माईन ऑनर्स एसोसियेशन समिति उदयपुर आदि ने सुझाव दिए।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व