महिंद्रा एंड महिंद्रा ने उदयपुर में सीपीसीबी 4+ डीजल जेनरेटर की नई रेंज लॉन्च

उदयपुर। महिंद्रा पावरोल अधिकृत जीओईएम तंवर इंडस्ट्रीज और डीलर राजस्थान डीजल सेल्स एवं सर्विस ने मंगलवार को उदयपुर के होटल द फर्न रेजीडेंसी में अपना बिल्कुल नया सीपीसीबी 4+ डीजल जेनसेट लॉन्च किया। इस अवसर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. के क्षेत्रीय प्रबंधक आलोक कुमार मौर्य, एरिया मैनेजर राजस्थान गौरव कुमार राय, एरिया मैनेजर एचकेवीए बिजनेस तारिक एम. खान, तंवर इंडस्ट्रीज, जयपुर के एम.डी. मोहम्मद ताहिर, बीडीएम सेल्स राजवीर सिंह तथा अधिकृत विक्रेता राजस्थान डीजल सेल्स एवं सर्विस के वाइस प्रेसिडेंट विजय बागरेचा उपस्थित थे।
आलोक कुमार मौर्य ने बताया कि सीपीसीबी 4+ जेनसेट 10 किलोवाट से 320 किलोवाट तक तंवर इंडस्ट्रीज के मांडा, जयपुर स्थित अत्याधुनिक प्लांट में निर्मित किए जाते हैं। इन इंजनों को चेन्नई में महिंद्रा रिसर्च वैली में इसके अनुसंधान एवं विकास केंद्र में डिजाइन किया गया है और पुणे और नागपुर में इसके संयंत्र में निर्मित किया गया है। सीपीसीबी 4+ (10 किलोवाट-320 किलोवाट) की यह नई रेंज महिंद्रा पावरोल का नवीनतम संयोजन है जो पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा घोषित नवीनतम उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप है। ये जेनसेट तकनीकी रूप से उन्नत सीआरडीआई इंजन से सुसज्जित हैं। मौर्य ने बताया कि सीपीसीबी 4+ मानदंडों का लक्ष्य नाइट्रोजन ऑक्साइड, पार्टिकुलेट मैटर और हाइड्रोकार्बन जैसे प्रदूषकों के उत्सर्जन को 90 प्रतिशत तक कम करना है। यह पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ है। स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, उन्नत प्रौद्योगिकी है, ईंधन कुशल है और ग्राहकों के लिए लागत बचत है।

महिंद्रा पावरोल डीजी सेट भारत में सबसे व्यापक सेवा नेटवर्क द्वारा समर्थित है। ग्राहक को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए नेटवर्क बहुत अच्छी तरह से सुसज्जित है।

Related Posts

उदयपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन का उदघाटन

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। उदयपुर के बलीचा मंडी स्थित फल मंडी में राज्य का पहला जामुन, सीताफल और आंवला फ्रूट प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर शुरू किया गया। यह प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन…

यूको बैंक भूपालपुरा ब्रांच का स्थापना दिवस मनाया

उदयपुर (अमोलक न्यूज)।  यूको बैंक भूपालपुरा ब्रांच में मंगलवार को 84वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । बैंक के सम्माननीय खाताधारक मुकेश जैन ने केक काटाऔर सभी को  84वें  स्थापना…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 342 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 241 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 186 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 164 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 228 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 425 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व