उदयपुर से दिल्ली, असारवा, जयपुर और खजुराहो ट्रेन में बढ़ाए कोच, पढ़े पूरी सूची

उदयपुर/अजमेर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सात जोड़ी ट्रेन में अस्थाई अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इसके पीछे सोच है कि विंटर होलीडे में यात्री भार ज्यादा रहेगा ऐसे में यात्रियों को दिक्कत नहीं हो। रेल मंत्रालय ने सात जोड़ी ट्रेन में अस्थाई रूप से 14 अतिरिक्त कोच लगाने जा रहा है।

Good news for railway passengers उत्तर- पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (PRO) कैप्टन शशि किरण ने बताया कि शीतकालीन अवकाश में यात्रीभार को देखते हुए मेवाड़ से होकर गुजरने वाली 7 जोड़ी ट्रेनों में 14 डिब्बे अस्थाई रूप से बढ़ाए जा रहे है। गाड़ी संख्या 20473 व 20474 दिल्ली-सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक व उदयपुर सिटी से 2 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक 1 सैकण्ड एसी और 1 थर्ड एसी श्रेणी कोच बढ़ाया जाएगा। गाड़ी संख्या 12991 व 12992 Udaipur-Jaiput Train उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी ट्रेन में 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक 2 साधारण श्रेणी और 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 1 एसी चेयर श्रेणी कोच बढ़ाया जाएगा।

इसी प्रकार रेलवे की गाड़ी संख्या 19608 व 19607 मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में मदार से 2 दिसंबर से 20 दिसंबर तक और कोलकाता से 5 दिसंबर से 2 जनवरी 2025 तक 1 सैकण्ड एसी कोच बढ़ाया जाएगा। गाड़ी संख्या 19666 व 19665 उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी में उदयपुर सिटी से 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक और खजुराहो से 3 दिसंबर से 2 जनवरी 2025 तक 1 सैकण्ड साधारण श्रेणी कोच बढ़ाया जाएगा। गाड़ी संख्या 14801 व 14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर में जोधपुर से 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक और इंदौर से 4 दिसंबर से 18 दिसंबर तक 3 सैकण्ड स्लीपर, 2 द्वितीय साधारण कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।

गाड़ी संख्या 09721 व 09722 जयपुर-उदयपुर-जयपुर में जयपुर से 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक और उदयपुर से 2 दिसंबर से 16 दिसंबर तक 1 साधारण श्रेणी कोच बढ़ाया जाएगा। गाड़ी संख्या 19703व 19704 उदयपुर-असारवा-उदयपुर में उदयपुर से 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक और असारवा से 2 दिसंबर से 16 दिसंबर तक द्वितीय साधारण श्रेणी कोच बढ़ाया जाएगा।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व